फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur jagatkhana people afraid to leopard

रामपुर में जगातखाना पंचायत में तेंदुए का आतंक

Sun, 12 Dec 2021 06:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
rampur jagatkhana people afraid to leopard
leopard
रामपुर बुशहर। शहर के साथ लगती जगातखाना पंचायत में लोग तेंदुए के खौफ में जीने को मजबूर है। शनिवार सुबह ढाई बजे तेंदुए ने थाचवा मार्ग पर एक बछड़े पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं। रिहायशी इलाके में तेंदुए की दस्तक से लोग घबराए हुए हैं। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए जल्द पिंजरा स्थापित करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार निरमंड खंड की जगातखाना पंचायत के थाचवा, जगातखाना और भड़ैल क्षेत्र में बीते एक वर्ष से भी अधिक समय से तेंदुए ने आतंक मचा रखा है। एक मादा तेंदुए सहित दो शावक कई स्थानों पर देखे गए हैं। इन तेंदुओं ने कई पालतू जानवरों को अपना शिकार बनाया है। बीते शनिवार सुबह करीब ढाई बजे थाचवा स्कूल के साथ लगते रिहायशी इलाके में तेंदुए ने एक बछड़े पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के समय साथ लगते मकान मालिक ने जब बछड़े के कराहने की आवाज सुनी तो घर की बिजली जलाई।
विज्ञापन

बिजली जलते ही तेंदुआ मौके से भाग गया। घटना के बाद लोगों का शाम के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासी प्रताप नेगी, तुलसी राम, सुषमा, जय सिंह, हरदयाल, धर्म सेन, अश्वनी जोशी, गोविंद कुमार, रूप लाल और मोहर सिंह सहित अन्य लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा स्थापित कर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग लूहरी के डीएफओ चमन राव ने कहा कि स्थिति का जायजा लेकर क्षेत्र में पिंजरा स्थापित किया जाएगा। उन्होंने लोगों से रात के समय घर से बाहर न निकलने और सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed