{"_id":"62effa2381fbf6541338dc77","slug":"rampur-girls-school-win-overall-award-rampur-hp-news-sml4177239108","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्या स्कूल रामपुर बना ओवरआल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्या स्कूल रामपुर बना ओवरआल विजेता
विज्ञापन
नोगली में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करते मुख्यतिथि।
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। शिक्षा खंड रामपुर छात्रा वर्ग की अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता में कन्या स्कूल रामपुर ने ओवरआल विजेता का खिताब जीता है। वहीं वॉलीबाल और बैडमिंटन में दुर्गम क्षेत्र दरकाली स्कूल की छात्राओं ने बाजी मारी। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नोगली में आयोजित खंड स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया।
कार्यक्रम में डीएसपी चंद्रशेखर कायथ ने विजेता खिलाड़ियों को नवाजा। स्कूल की प्रधानाचार्य जयंती धीमान ने उनका स्वागत किया। इसके बाद छात्राओं ने मार्चपास्ट कर मुख्यातिथि को सलामी दी। प्रतियोगिता की मार्चपास्ट प्रतियोगिता में नोगली स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया जबकि वॉलीबाल मुकाबले में दरकाली की छात्राओं ने तकलेच को करारी शिकस्त देकर विजेता का खिताब जीता। कबड्डी में कन्या स्कूल रामपुर ने दत्तनगर को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं बैडमिंटन में दरकाली प्रथम, राईशरन द्वितीय, योगा में कन्या स्कूल प्रथम, शिंगला द्वितीय, चेस में कन्या स्कूल रामपुर, एकल, लोकनृत्य में नोगली स्कूल प्रथम रहा जबकि कन्या स्कूल रामपुर ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
शास्त्रीय एकल गायन में कन्या स्कूल पहले, रचोली स्कूल दूसरे, समूहगान में नोगली प्रथम, कन्या स्कूल द्वितीय, वन एक्ट प्ले में नोगली प्रथम, रचोली द्वितीय, लोकनृत्य में कन्या स्कूल प्रथम और नोगली स्कूल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। एथलेटिक्स 100 मीटर दौड़ में कन्या स्कूल की श्रेया पहले और रचोली स्कूल की मुस्कान ने दूसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में भड़ावली स्कूल की श्रेया प्रथम, कन्या स्कूल रामपुर की श्रेया ठाकुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में रचोली स्कूल की अंकिता ने प्रथम रहे। इसके अतिरिक्त जोगनी स्कूल की सर्वबिना ने दूसरा, शॉटपुट में गुंजन ने पहला स्थान पाया।