{"_id":"6ada13f11f9aa114ee0f300a","slug":"rampur-college-performs-brilliantly-at-youth-festival-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-173045-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: यूथ फेस्टिवल में रामपुर कॉलेज ने किया शानदार प्रदर्शन, टीम का रामपुर कॉलेज पहुंचने पर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: यूथ फेस्टिवल में रामपुर कॉलेज ने किया शानदार प्रदर्शन, टीम का रामपुर कॉलेज पहुंचने पर किया स्वागत
विज्ञापन
यूथ फेस्टिवल में इंडियन समूह गान में विजेता रही रामपुर कॉलेज टीम। स्रोत : कॉलेज प्रबंधन
रामपुर कॉलेज की टीम ने जीते 5 पुरस्कार, कॉलेज में खुशी का माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव ग्रुप-2 में रामपुर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर पांच पुरस्कार अपने नाम किए। महोत्सव का आयोजन नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल कॉलेज हमीरपुर में किया गया, जहां रामपुर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टीम का रामपुर महाविद्यालय में स्वागत किया गया। महोत्सव में रामपुर महाविद्यालय ने भारतीय समूह गान में प्रथम स्थान हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया। छात्र जसवंत (यश कश्यप) ने भारतीय शास्त्रीय गायन में दूसरा स्थान, प्रिया ने एकल लोकगीत गायन में दूसरा स्थान, आमोस ने पाश्चात्य एकल वादन में दूसरा स्थान और महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने पाश्चात्य समूह गान में तीसरा स्थान हासिल किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया और उपप्राचार्य डॉ. विद्याबंधु नेगी ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने संगीत विभाग के प्रोफेसर राजेश कुमार, टीम इंचार्ज प्रोफेसर अनूप, डॉ. विपन कुमार और प्रोफेसर हेमलता के प्रयासों की सराहना की। कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और संगीत के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और महाविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।