Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rampur Car Accident: Three Dead Two Injured

हिमाचल सड़क हादसा: रामपुर-गौरा-मशनु सड़क पर दुर्घटना, ऑल्टो कार खाई में गिरी; तीन की मौत, दो घायल

Mon, 16 Nov 2026 11:18 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 16 Nov 2026 11:18 AM IST
सार

शिमला जिले के रामपुर से गौरा-मशनु सड़क मार्ग पर पशाड़ा कैंची के समीप सोमवार सुबह करीब तीन बजे ऑल्टो कार हादसे का शिकार हो गई। कार में पांच लोग सवार थे और प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि दो घायल हैं। 

विज्ञापन
Rampur Car Accident: Three Dead Two Injured
रामपुर में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

शिमला जिले के रामपुर बुशहर में रामपुर-गौरा-मशनु सड़क मार्ग पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। पशाड़ा कैंची के समीप सुबह करीब तीन बजे एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय कार में पांच लोग सवार थे। प्रारंभिक सूचना के अनुसार दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर एचपी-92-0132 बताया गया है।

विज्ञापन





पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग, राजस्व विभाग और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। बचाव दलों ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों को उपचार के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


मृतकों और घायलों की पहचान जुटाई जा रही
फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतकों और घायलों की पहचान सहित दुर्घटना से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos


हादसे में मृतकों की सूची (3 लोग)
 
क्रमांक मृतक का नाम पिता का नाम उम्र
1 रामानंद कालूराम लगभग 55 वर्ष
2 ओम प्रकाश मान दास लगभग 40 वर्ष
3 हरमेंद्र स्वर्गीय देवेंद्र लगभग 37 वर्ष

निवास: गांव जिगोचा/जिगोची, डाकघर खनैरी, तहसील रामपुर, जिला शिमला (हिमाचल प्रदेश)।



हादसे में घायलों की सूची (2 लोग)

 
क्रमांक घायल का नाम पिता का नाम उम्र
1 राकेश कुंभ दास लगभग 40 वर्ष
2 रविंद्र स्वर्गीय देवेंद्र लगभग 38 वर्ष

निवास: गांव जिगोचा, डाकघर खनैरी, तहसील रामपुर, जिला शिमला (हिमाचल प्रदेश)।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया शोक
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला जिले के रामपुर-गौरा मार्ग पर साध कैंची के समीप हुए सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने को कहा है। उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। मुख्यमंत्री ने परमात्मा से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed