फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rampur Bushahr, Devta Nag Yuvak Mandal Jaghori, Sports Competition, Volleyball Competition

Rampur Bushahar News: वॉलीबाल में फांचा ने जघोरी को हराकर अगले दौर में पाया प्रवेश

Sun, 30 Jun 2024 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Rampur Bushahr, Devta Nag Yuvak Mandal Jaghori, Sports Competition, Volleyball Competition
15/20 क्षेत्र के जघोरी में वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्यातिथि। संवाद
आषाढ़ मेले के उपलक्ष्य पर खेलकूद प्रतियोगिता, पंचायत स्तरीय स्पर्धा में विभिन्न टीमें दिखा रहीं दमखम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। देवता नाग युवक मंडल जघोरी की ओर से आषाढ़ मेले के उपलक्ष्य पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 50वीं पंचायत स्तरीय स्पर्धा में दूर-दूर से पहुंची टीमें खूब दमखम दिखा रही हैं। रविवार को वॉलीबाल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। डॉ. शमशेर सिंह मेहता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। वहीं, प्रेम सिंह मेहता और राजेश कनेट विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। युवक मंडल के अध्यक्ष जॉनी ठाकुर और अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथियों का फूलमालाओं से स्वागत किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर वॉलीबाल स्पर्धा का पहला मुकाबला फांचा और जघोरी की टीम के मध्य हुआ। फांचा ने जघोरी की टीम को सीधे सेटों में 2-0 से हराया और अगले दौर में प्रवेश पाया। वॉलीबाल की विजेता टीम को 22,222 और कप, उपविजेता टीम को 11,111 और कप से नवाजा जाएगा। वहीं, प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक इनामों से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्यातिथि ने युवा खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से जहां अनुशासन और भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलता है, वहीं खिलाड़ियों में छुपी प्रतिभा को निखरने का अवसर भी मिलता है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी जीवन में अहम रोल है। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए युवक मंडल की सराहना की और शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर क्लब के उपाध्यक्ष दिपेश मेहता, सचिव सन्नी मेहता, कोषाध्यक्ष जसवंत ठाकुर, सलाहकार जय मेहता, जगत, पवन मेहता और महेंद्र सिंह सहित कई अन्य युवा मौजूद रहे।




क्रिकेट स्पर्धा में चाटी और धारला टीम रही संयुक्त विजेता

युवक मंडल के अध्यक्ष जॉनी ठाकुर ने कहा कि क्रिकेट प्रतियोगिता में केएफसी चाटी और धारला की टीम संयुक्त विजेता रही। दो जुलाई को विजेता टीमों के प्रतिभागियों को नकद राशि और कप से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed