फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rampur Bushahr, accessible toilet opened in Chaudhary Adda, relief to passengers

Rampur Bushahar News: चौधरी अड्डे में खुला सुलभ शौचालय, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

Mon, 10 Jun 2024 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Rampur Bushahr, accessible toilet opened in Chaudhary Adda, relief to passengers
34 लाख की लागत से नगर प​रिषद द्वारा निर्मित शौचालय  का लोकार्पण करते एजनेपीसी परियोजना प्रमुख
34 लाख से बने शौचालय का झाकड़ी परियोजना प्रमुख ने किया उद्घाटन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर में वर्षों से चली आ रही शौचालय की समस्या अब समाप्त हो गई है। रामपुर के चौधरी अड्डा स्थित बस अड्डे में आने वाले हजारों यात्रियों खासकर महिलाओं को अब परेशानियों से दो चार नहीं होना पड़ेगा। वर्षों से यहां शौचालय न होने के कारण शहर आने वाले लोगों को काफी दिक्कतें पेश आती थीं। नगर परिषद रामपुर के वार्ड नंबर-तीन चौधरी अड्डा में नवनिर्मित सुलभ शौचालय सोमवार को जनता को समर्पित कर दिया। नाथपा झाकड़ी परियोजना प्रमुख मनोज कुमार ने नव निर्मित भवन का उद्घाटन किया। इस शौचालय का निर्माण नगर परिषद रामपुर ने झाकड़ी परियोजना और एनएच के सहयोग से किया। चौधरी अड्डे में लोकल बस अड्डा है, जिस कारण रोजाना हजारों लोगों का यहां आना-जाना रहता है। यहां लंबे समय से शौचालय बनाने की मांग उठ रही थी। नप की निवर्तमान अध्यक्ष प्रीति कश्यप और अधिकारियों ने शौचालय निर्माण के प्रयास शुरू किए और झाकड़ी परियोजना ने शौचालय निर्माण के लिए 34 लाख के बजट का प्रावधान किया। उन्होंने शौचालय निर्माण के लिए बजट और भूमि मुहैया करवाने के लिए एनएच प्राधिकरण का आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर वरिष्ठ प्रबंधक बृजराज उपाध्याय, कार्यकारी अधिकारी डॉ. वरुण शर्मा, एसडीओ अनिल गौतम, जेई राजेश शर्मा, पार्षद विशेषर लाल, अश्वनी नेगी, प्रदीप, गोविंद राम, गिरीश गौतम, सुलभ इंटरनेशनल के प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed