फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur block congress meetin

बूथ स्तर से कांग्रेस को किया जाएगा मजबूत

Mon, 30 Sep 2019 09:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
rampur block congress meetin
ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते अध्यक्ष साहिब सिंह। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूती देने के लिए बूथ स्तर से कार्यकर्ताओं को संगठित किया जाएगा। इसके अलावा पार्टी के सभी अग्रणी संगठनों को मजबूती दी जाएगी। नाराज सदस्यों को भी संगठन की मुख्यधारा में लाना लक्ष्य रहेगा। यह बात रामपुर में ब्लॉक कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष साहिब सिंह मेहता ने कही। विधायक नंद लाल सहित 18 जोन से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नव नियुक्त अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन

सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित हुई। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष साहिब सिंह मेहता ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रणाली में जो जनादेश कांग्रेस को मिला है, उसे और मजबूती देने में भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। विपक्ष की भूमिका में रहकर सत्ताधारी सरकार की जनविरोधी नीतियों और फैसलों से जनता को अवगत करवाने के साथ उनका प्रभावी तरीके से विरोध किया जाएगा। रामपुर विस क्षेत्र में जो विकास कार्य रूके हुए हैं उसको लेकर निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी। विधायक नंद लाल ने भी पदाधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों से संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

वहीं इस मौके पर पंचायत समिति अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, ललित मोहन शर्मा, हरबंस ठाकुर, जेएल डमालू, देश रतन शर्मा, खेलचंद नेगी, त्रिलोक भलूनी, प्रवक्ता धु्रव शर्मा, पंचायत परिषद अध्यक्ष विरेंद्र भलूनी, पार्षद विशेषर लाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवीर ठाकुर, चुनी लाल, हरीश गुप्ता, अनिरुद्ध बिष्ट, प्रेम शर्मा, राम कुमार शर्मा, यशपाल सोनी, पद्मा देवी, सीमा, सुरेंद्र, विजय सिंह, मदन, विनोद चौहान, डीडी कश्यप, पंकज शर्मा, लालचंद शर्मा, विजेश गोयल, आनंद नेगी, सतीश शर्मा, सुदेश कायथ, हर्ष शर्मा, सोनू भलूनी, जॉनी कायथ, कंपा ठाकुर, सरोजनी ठाकुर, इंदू वर्मा, सीमा गुप्ता, जगत भंडारी और सतीश चाई सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed