फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rampur BJP expresses happiness over BJP's victory in the Shimla Zila Parishad

Rampur Bushahar News: शिमला जिला परिषद पर भाजपा का परचम लहराने पर रामपुर भाजपा ने जताई खुशी

Thu, 10 Sep 2026 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
. 2027 के बदलाव की आहट जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव : कौल
विज्ञापन


. अध्यक्ष भूपेंद्र सिसोदिया और उपाध्यक्ष भरत सिंह कलांटा को दी बधाई

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
शिमला जिला परिषद में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की शानदार जीत पर भारतीय जनता पार्टी मंडल रामपुर ने खुशी जताई है। भाजपा मंडल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष भूपेंद्र सिसोदिया और उपाध्यक्ष भरत सिंह कलांटा को शुभकामनाएं दी हैं। पूर्व हिमकॉफेड चेयरमैन एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कौल सिंह नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान, ननखड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष जिया लाल लंबरदार, सराहन मंडल अध्यक्ष महिंदर जैन, महामंत्री रामपुर मंडल राम मूर्ति चौहान, राजेंद्र ठाकुर, विजय शर्मा, दिनेश खमराल, जगदीश मेहता, रूपेश्वर, मंडल उपाध्यक्ष चेतन पाकला, महेंद्र मेहता, वीना नेगी, दीप नेगी, सुरेंद्र कुमार, नेक राम, यशपाल पालसरा, विजय गुप्ता, पार्षद नीतिका गुप्ता, अध्यक्ष नगर परिषद करण शर्मा, उपाध्यक्ष नगर परिषद रोहित नेगी, पुरशोतम सिंह, कपिल जगतू, देशराज हुडन, चांद गौतम, हेमंत शैली, पार्षद सुंदर लाल, हैप्पी शर्मा, सूर्यांश सोनी, शुभम चौधरी, मीडिया प्रभारी तिलक राज ने नवनिर्वाचित जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को बधाई दी। सभी ने कहा कि यह जीत भाजपा की नीतियों, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत पर जनता की मुहर है। भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने कहा कि शिमला जिला परिषद का परिणाम प्रदेश में बदलते राजनीतिक माहौल का स्पष्ट संकेत है। जनता अब कांग्रेस सरकार की नाकामियों से परेशान होकर बदलाव की ओर देख रही है। यह विजय केवल जिला परिषद की जीत नहीं, बल्कि 2027 विधानसभा चुनाव में बड़े राजनीतिक परिवर्तन की आहट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed