फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur and nankhari public representative awared by congress

रामपुर और ननखड़ी के जनप्रतिनिधि किए सम्मानित

Wed, 25 Aug 2021 11:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
rampur and nankhari public representative awared by congress
रामपुर में जन प्रतिनिधियों को विधायक विक्रमादित्य सिंह ने किया सम्मानित। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। ब्लॉक कांग्रेस रामपुर ने बुधवार को रामपुर के पद्म पैलेस में विस क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में विधायक विक्रमादित्य सिंह बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया और आगामी मंडी लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को भारी बहुमत से जीताने का आह्वान किया।
विज्ञापन

रामपुर और ननखड़ी विकास खंड के सैकड़ों जनप्रतिनिधियों को समारोह में सम्मानित किया गया। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि रामपुर विस क्षेत्र उनके लिए घर समान है। उनके पिता वीरभद्र सिंह ने रामपुर के अलावा समूचे प्रदेश को परिवार की तरह जोड़ के रखा था। उन्होंने प्रदेश भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा रामपुर विस क्षेत्र का विकास करने में पूरी तरह से विफल रही है।
विज्ञापन

भाजपा ने विस क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की रफ्तार भी रोक दी है, जो भाजपा संकुचित सोच का प्रमाण है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे मंडी लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह और वह स्वयं जल्द ही रामपुर और ननखड़ी क्षेत्र का दौरा कर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। प्रदेश सरकार के मंत्री प्रदेश में जनता को बहकाने का प्रयास कर रहे हैं, क्योंकि आने वाले आगामी साल में चुनाव होने हैं। मगर भाजपा का यह सपना अब पूरा नहीं होगा।

समारोह से पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जन प्रतिनिधियों ने विक्रमादित्य सिंह का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर स्थानीय विधायक नंदलाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष साहिब सिंह मेहता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आत्मा राम केदारटा, जिप अध्यक्ष चंद्रप्रभा नेगी, शिमला जिलाध्यक्ष यशवंत छाजटा, विरेंद्र भलूनी, ललित मोहन शर्मा, डीडी कश्यप, विशेषर लाल, गौरव ठाकुर, राहुल सोनी, अंकुर शर्मा, ध्रुव शर्मा, पंकज बराड़ सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed