{"_id":"630cff584c063156534a4bbf","slug":"rampur-20-rout-efcted-due-to-cm-function-in-rampur-rampur-hp-news-sml4199473176","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए रामपुर भेज दीं बसें, चौपाल में 20 रूट ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए रामपुर भेज दीं बसें, चौपाल में 20 रूट ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौपाल (रोहडू़)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के रामपुर में आयोजित दौरे को लेकर चौपाल से एचआरटीसी की करीब 20 बसें भेंज दी गई हैं। इस वजह से सोमवार को उपमंडल के करीब 20 रूटों पर बसें नहीं भेजी जा सकीं। इस वजह से हजारों यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग दिनभर जगह-जगह बसों का इंतजार करते रहे, लेकिन बसें नहीं आई। इस वजह से लोगों को पैदल ही अपने गंतव्य तक पहुंचाना पड़ा। इसके साथ ही निजी बसें भी यात्रियों से खचाखच भरी रहीं। एक साथ बीस रूट बंद होने पर क्षेत्र के लोगों ने रोष व्यक्त है।
सोमवार को शिमला से हरिद्वार, कुटागन, लानी बमटा, कुपवी चौपाल, चौपाल-जुब्बल, थुंदल, झोकड़, झीना और माटल सहित करीब बीस रूटों एचआरटीसी की बसें नहीं चलने से बाधित रहे। जानकारी के अभाव में लोग चौपाल, कुपवी और नेरवा बस स्टैंड पर लोग घंटो बसें का इंतजार करते रहे और जानकारी मिलने के बाद टैक्सी के माध्यम से गंतव्य के लिए रवाना हुए। बसें बंद होने से सबसे अधिक परेशानी सरकारी कर्मचारियों और स्कूल के विद्यार्थियों को झेलनी पड़ी, जिन्हें गंतव्य तक पहुंचने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ा।
स्थानीय निवासी सुरेंद्र शर्मा, मुनीश कुमार, सोहन लाल, धीरेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार और मोहन लाल ने कहा कि सरकार ने बसें न चलाकर लोगों को परेशान किया है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि चौपाल के रूटों पर चलने वाली बसों में फेरबदल न किया जाए। अगर किसी रूट पर एक दिन के लिए बस सेवा नहीं चलती तो इसकी सूचना एक दिन पूर्व लोगों को दी जाए, जिससे की लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन
आज भी झेलनी होगी परेशानी
एचआरटीसी बसें के रामपुर भेजे जाने से लोगों को सोमवार को तो परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं मंगलवार को भी दिक्कतें झेलनी होगी। एचआरटीसी के मुताबिक तीन दिन तक लोगों को इसी अव्यवस्था से गुजरना होगा और इसके बाद बुधवार से सभी रूटों पर बसों को नियमित रूप से भेजा जा सकेगा।
रामपुर में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसको लेकर एचआरटीसी की कुछ बसें रामपुर भेजी गई हैं। तीन दिन के बाद क्षेत्र के सभी रूट नियमित कर दिए जाएंगे।
बनिता वर्मा, आरएम एचआरटीसी तारादेवी शिमला