फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampue news, new education policy, rampur college, seminar

Rampur Bushahar News: स्नातक के तीन और चार वर्षीय पाठ्यक्रम ढांचे को लेकर की चर्चा

Thu, 09 May 2024 05:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 05:59 PM IST
विज्ञापन
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत नए पाठ्यक्रम के कार्यान्वयन को लेकर दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन


पीजी कॉलेज रामपुर में विभिन्न महाविद्यालयों से आए प्रतिनिधियों ने लिया भाग

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत हिमाचल प्रदेश में भी शिक्षा को लेकर व्यापक सुधार को लेकर कार्य किए जा रहे हैं। स्कूलों के साथ-साथ महाविद्यालयों में भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शिक्षा देने की योजना है। इसको लेकर पीजी कॉलेज रामपुर के सभागार में स्नातक के तीन और चार वर्षीय पाठ्यक्रम के कार्यान्वयन को लेकर विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिनिधियों को जागरूक किया गया। प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत विभिन्न पहलुओं पर अपने-अपने विचार भी रखे। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के डीन स्टडीज की ओर से पीजी कॉलेज रामपुर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत स्नातक स्तर पर नए पाठ्यक्रम ढांचे के कार्यान्वयन से संबंधित अभिविन्यास और संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें रामपुर कॉलेज और इसके अंतर्गत आने वाले क्लस्टर कॉलेजों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। रामपुर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने डीन स्टडीज डॉ. बालकृष्ण शिवराम वर्मा और विभिन्न महाविद्यालयों, जिसमें राजकीय महाविद्यालय आनी, रिकांगपिओ, ननखड़ी, कुमारसैन और राजकीय महाविद्यालय निरमंड से आए प्राचार्यों, उनके एनईपी समन्वयकों, एबीसी नोडल अधिकारियों एवं महाविद्यालय के सभी सदस्यों का स्वागत किया। डॉ. बीके शिवराम ने महाविद्यालयों के प्राचार्यों, एनईपी समन्वयकों और अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट नोडल अधिकारियों को इस मुद्दे पर जागरूक किया। कार्यक्रम के माध्यम से प्रो. शिवराम ने स्नातक कार्यक्रम 3 और 4 वर्षीय कार्यक्रम के लिए पाठ्यक्रम ढांचे को विस्तार से समझाया। साथ ही इसके कार्यान्वयन से संबंधित सभी प्रश्नों के उत्तर भी दिए गए। कार्यक्रम में सभी कल्स्टर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश धोरटा, डॉ. पूनम मेहता, डॉ. नरेंद्र पॉल, डॉ. राजन नेगी और डॉ सूर्या सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed