{"_id":"6571c85eb403b0c7a20e39b4","slug":"ramp-das-elected-fourth-class-employee-association-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-9256-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामदास को सौंपा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ का जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामदास को सौंपा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ का जिम्मा
विज्ञापन
खनेरी अस्पताल में संघ ने बैठककर कई मुद्दों पर किया मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। चतुर्थ श्रेणी एमजीएमएससी खनेरी के कर्मचारियों की बैठक वीरवार को अध्यक्ष अंनत राम आजाद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित करने का फैसला लिया गया। वहीं विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक मेें सर्वसम्मति से रामदास को संघ का अध्यक्ष चुना गया। वहीं मोहन राणा को उपाध्यक्ष, रंजू को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अली मोहम्मद को सचिव, कृष्णा डोगरा को सह सचिव और शेर सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा गोविंद शर्मा को सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा लायक राम को प्रेस सचिव का दायित्व दिया गया। नंदलाल, टिकम सिंह, ढोलमा, वीना टांटा-1, द्रोपती, ईशरा और वीना को सदस्य बनाया गया है।