फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rally taken out in support of Buddhist Guru Dalai Lama

Rampur Bushahar News: बौद्ध गुरु दलाईलामा के समर्थन में निकाली रैली

Mon, 24 Apr 2023 10:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। बौद्ध गुरु दलाईलामा के खिलाफ दुष्प्रचार का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामले को लेकर सोमवार को बौद्ध अनुयायियों और किन्नौर कांग्रेस रिकांगपिओ में रैली निकालकर रोष-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की और केंद्र सरकार से दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। दलाईलामा के ट्रांसलेटर आचार्य रोशन लाल नेगी की अध्यक्षता में निकाली गई रोष रैली में किन्नौर कांग्रेस के दर्जनों पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बौद्ध अनुयायियों ने कांग्रेस कार्यालय रिकांगपिओ से रैली निकाली।
विज्ञापन

मुख्य बाजार होते हुए पीएनबी बैंक तक पहुंची और वापस मुख्य चौक पर समाप्त हुई। आचार्य रोशन लाल नेगी ने कहा कि कुछ दिनों पहले एक कार्यक्रम में बौद्ध गुरु दलाईलामा ने एक बच्चे को दादा की तरह प्यार किया था लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि कुछ सोशल मीडिया, पोर्टलों और न्यूज चैनलों द्वारा बौद्ध गुरु दलाईलामा के बारे में जो दुष्प्रचार किया जा रहा है, जिसके विरोध में और दलाईलामा के समर्थन में रिकांगपिओ में रैली निकाल कर रोष-प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के दुष्प्रचार से दलाई लामा की छवि खराब नहीं होने वाली है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दलाई लामा हमारे देश के राष्ट्रीय अतिथि हैं और पूरे विश्व में वह भारत से शांति का संदेश दे रहे हैं लेकिन कुछ लोगों द्वारा बौद्ध समुदाय के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कुप्रचार किया जा रहा है, जिसका हम विरोध करते हैं। इस तरह के कुप्रचार करने वालों को देश और समाज से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि दलाईलामा की छवि के बारे में दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। इस रोष रैली में प्रदेश कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट डॉ. सूर्य बोरस नेगी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उमेश नेगी, किनफेड अध्यक्ष चंद्र गोपाल नेगी, नरेश नेगी, निर्मल चंद्र, प्रीतम नेगी, प्रेम कुमार नेगी, जेके नेगी, अंकुश नेगी, हितेश नेगी, अनिता नेगी, मान चंद नेगी, दयाल सिंह नेगी और वासु नेगी सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed