फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rajpura's team won the cricket title

Rampur Bushahar News: हर्ष ने धुआंधार पारी से राजपुरा को दिलाया खिताब

Tue, 28 Mar 2023 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Tue, 28 Mar 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Rajpura's team won the cricket title
रामपुर उपमंडल के निरसू में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता पर विजेता टीम राजपुरा ट्रॉफी के साथ।
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के निरसू में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता पर राजपुरा टीम ने कब्जा जमाया है। खिताबी मुकाबले में हर्ष की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी ने राजपुरा टीम को विजय दिलवाई।
विज्ञापन

निरसू युवक मंडल की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्रभर की 64 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला दत्तनगर और राजपुरा के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी दत्तनगर की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में 101 रन बनाए। इसमें सचिन ठाकुर ने शानदार 50 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजपुरा टीम के सलामी बल्लेबाज हर्ष कायथ और योगी ने टीम को शानदार शुरुआत दी। हर्ष कायथ ने ताबड़तोड़ 10 छक्कों की मदद से नाबाद 65 रन बनाए। मिक्की कायथ ने 25 रन का योगदान दिया। विशाल लक्ष्य को राजपुरा के बल्लेबाजों ने मात्र 5.4 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन समारोह में यशविंद्र ठाकुर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। आयोजक कमेटी के अध्यक्ष अक्षु ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उन्होंने विजेता टीम राजपुरा को 70,000 नकद और ट्रॉफी से नवाजा। उपविजेता टीम को 35,000 और ट्रॉफी से सम्मानित किया।

उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए युवक मंडल की सराहना की और युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर हर्ष कायथ को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सचिन, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज गगन और सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर मिक्की को चुना गया। इस मौके पर दत्तनगर पंचायत उपप्रधान जॉनी कायथ, रोहन गुप्ता, दीपक ठाकुर और राहुल चौहान सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed