फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rajesh Viptu becomes Chairman of Gaonsari School Management Committee, Rohru, Shimla News

Rampur Bushahar News: राजेश विपटू बने गांवसारी स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, राय सिंह नागू को 23 मतों से हराया

Wed, 12 Jun 2024 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Rajesh Viptu becomes Chairman of Gaonsari School Management Committee, Rohru, Shimla News
गांवसारी स्कूल प्रबंधन समिति के नए अध्यक्ष व सदस्य
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला गांवसारी में स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक बुधवार को कार्यवाहक प्रधानाचार्य संजीत कुमार सेगीयान की अयक्षता में हुई। इस दौरान पुरानी स्कूल प्रबंधन समिति का कार्यकाल पूरा होने पर नई समिति का गठन किया गया। बैठक में अध्यक्ष पद के लिए पहले तीन नाम की दावेदारी सामने आई। इसमें राय सिंह नागू, राजेश विपटू और निवेदिका ने दावेदारी पेश की। बाद में महिला उम्मीदवार ने अपनी दावेदारी वापस ले ली। आखिर सहमति न बनने पर दो दावेदारों के बीच चुनाव करवाए गए। स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष पद के लिए राजेश बिपटू को 49 मत, राय सिंह नागू को 26 मत और एक मत रद्द घोषित किया गया। अध्यक्ष पद के लिए 76 लोगों ने मतदान किया। राजेश विपटू को 23 मतों से विजय घोषित कर स्कूल प्रबंधन समिति का नया अध्यक्ष चुना गया है। स्कूल प्रबंधन समिति में सदस्य के तौर पर राय सिंह नागू, बबली देवी, रीना देवी, विक्रम, बिमला देवी, कुलदीप सिंह, यशपाल, मलक राम, समीला देवी, ममता देवी, गुड्डी देवी और शिव राज काे चुना गया। गांवसारी पंचायत के प्रधान जवाहर सिंह को पदेन सदस्य नियुक्त किया गया है। बैठक में स्कूल के शिक्षक सुरेश नेगी, रमीला पितान, सुरेश, अनिल गौतम, नवीन कुमार, नेहा धीमान, अनुराधा, राधा, जयवंत, ओम प्रकाश शर्मा, बसंती लाल, राज कुमारी, भगत राम, आरती और बिमला देरी के अलावा गैर शिक्षक वर्ग के कर्मचारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed