फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rain wreaked havoc in Theog subdivision

ठियोग उपमंडल के कई क्षेत्रों में बारिश ने बरपाया कहर

Thu, 29 Jul 2021 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
ठियोग(रामपुर बुशहर)। ठियोग उपमंडल में दो दिन से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बारिश के कारण लोक निर्माण विभाग को अनुमानित 65 से 70 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बारिश के कारण कई ग्रामीण सड़कों और संपर्क मार्गों पर लगे डंगे गिर गए हैं, जबकि कई स्थानों पर ल्हासे आने के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।
गौर हो कि ठियोग उपमंडल में बीते दो दिन से बारिश कहर बरपा रही है। ग्रामीण सड़कों पर आवाजाही सुचारु करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने सरकारी और निजी मशीनरी को काम पर लगाया है।
विज्ञापन

उधर, एनएच पांच पर भी नंगलदेवी सहित जगह-जगह ल्हासे आने के कारण सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ है। ठियोग के कई गांवों में तार टूटने और पेड़ गिरने के कारण बिजली व्यवस्था भी ठप हो गई है। बारिश की वजह से सेब के बगीचों और उनमें खड़ी सब्जी की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। एनएच 5 पर स्थित भेखलटी गांव के समीप सड़क के नीचे की और बारिश का पानी कई सड़कों से ढलान की तरफ जाने के कारण खेतों में भूमि कटान हुआ है। सेब और सब्जियों के सीजन पर भी इस बारिश से विपरीत असर पड़ा है। प्रशासन नुकसान के आकलन में जुट गया है। ठियोग के प्रेमघाट से डिग्री कालेज की ओर जाने वाली सड़क पर भूस्खलन होने के कारण सड़क बंद हो गई है। प्रशासन ने विभाग को सडक़ों को बहाल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रावास भवन गिरने के कगार पर, साथ लगते मकानों के मालिकों की चिंता बढ़ी
ठियोग कॉलेज का छात्रावास भी यहां साथ लगते भवनों के लिए खतरे की घंटी बजा रहा है। यह छात्रावास भवन गिरने की कगार पर है और आसमान में बादल छाते ही यहां रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ जाती है। हालांकि मकानों को खाली करवा दिया गया है। निवासी अमित वर्मा ने कहा कि खतरे की जद में आए भवन को जल्द गिराया जाना चाहिए।

क्या कहना है प्रशासन का
एसडीएम ठियोग सौरभ जस्सल ने बताया कि प्राथमिकता से सडक को खुलवाने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए हैं। छात्रावास भवन को गिराने का कार्य ठेकेदार को अवॉर्ड कर दिया गया है। जल्द ही कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed