{"_id":"6a9418d08d5fcff21e079572","slug":"rain-damaged-road-repairs-begin-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-168440-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बरसात से क्षतिग्रस्त रास्ते की मरम्मत शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बरसात से क्षतिग्रस्त रास्ते की मरम्मत शुरू
विज्ञापन
नित्थर की देहरा पंचायत को जोडऩे वाला रास्ता हुआ पक्का, ग्रामीणों को मिली राहत। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरा पंचायत मुख्यालय को जोड़ने वाले रास्ते का हो रहा कायाकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर उप तहसील की देहरा पंचायत में बीते वर्ष भारी बरसात से क्षतिग्रस्त हुए पंचायत मुख्यालय को जोड़ने वाले रास्ते की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। रास्ता टूटने से ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और पंचायत मुख्यालय पहुंचने वाले लोगों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। रास्ते की हालत सुधरने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
देहरा गांव को पंचायत मुख्यालय से जोड़ने वाला रास्ता पिछले वर्ष बरसात में क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके चलते पंचायत घर और गांव तक आने-जाने वाले सैकड़ों लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही थीं। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए पंचायत प्रतिनिधियों ने रास्ते को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया, जिससे अब लोगों को आवाजाही में राहत मिली है।
देहरा की प्रधान अनीता ठाकुर ने कहा कि पंचायत ने प्राथमिकता के आधार पर रास्ते को दुरुस्त करवाने का कार्य पूरा किया है। इस रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों की आवाजाही होती है। रास्ते की हालत सुधरने से ग्रामीणों को आने-जाने और सामान गांव तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में रास्ते पर सीमेंट की चक्का टाइल्स भी लगाई जाएंगी।