फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rain brought devastation, three houses were washed away due to landslide in Nautod of Nichla Patarna of Aani block

Rampur Bushahar News: तबाही लेकर आई बारिश, आनी खंड के निचला पटारना के नौतोड़ में भूस्खलन से तीन घर बह गए

Fri, 29 Aug 2025 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
दो महिलाएं मलबे में दबीं, तीन रिहायशी मकान तीन गोशालाएं, चार मवेशी दबे
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह सात बजे पेश आया हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर कहर बरपाया। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे आनी खंड की कराड़ पंचायत के निचला पटारना के नौतोड़ में भारी भूस्खलन हुआ। भूस्खलन की चपेट में आकर तीन मकान पूरी तरह बह गए। इस हादसे में तीन परिवार बेघर हो गए और दो महिलाएं मलबे में दब गईं। इसमें एक महिला का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरी महिला लापता है। भूस्खलन के दौरान शारदा देवी पत्नी जय चंद का शव मलबे से बरामद कर लिया गया, जबकि लीला देवी पत्नी कृष्ण चंद लापता हैं। मकानों के पीछे से भारी मात्रा में भूस्खलन हुआ। तेज प्रवाह से मलबा खिसकने से पूरा क्षेत्र दहशत में आ गया। भूस्खलन में धर्मवीर और कृष्ण चंद के लकड़ी से बने मकान व गोशालाएं बह गईं। धर्मवीर की गोशाला में बंधी एक गाय और उसकी बछड़ी भी मलबे की चपेट में आकर बह गईं। जयचंद का पक्का मकान और गोशाला तबाह हो गई। गोशाला में बंधी दो गायें भी मलबे में बह गईं। घटना की जानकारी मिलते ही कराड़ पंचायत के प्रधान डॉ. चमन ठाकुर सबसे पहले मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों को ढांढस बंधाया। इसके बाद प्रशासन की ओर से एसडीएम आनी लक्ष्मण सिंह कनेट, डीएसपी चंद्र शेखर कायथ तथा राजस्व विभाग की टीम पैदल मार्ग से प्रभावित क्षेत्र तक पहुंची। अधिकारियों ने मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि प्रारंभिक आंकलन के अनुसार करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ है। भूस्खलन में दबे तीन लोगों में से एक को सुरक्षित निकाल लिया गया है और आनी अस्पताल रेफर किया गया है। शारदा देवी का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है, वहीं लापता लीला देवी की तलाश जारी है। ग्रामीण और रेस्क्यू टीम लगातार मलबा हटाकर खोज अभियान में जुटे हुए हैं। प्रशासन की ओर से तीनों प्रभावितों को 57,500 रुपये की राहत राशि दी गई। उधर, आनी विस क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। इस दुखद घड़ी में प्रशासन और सरकार हर संभव मदद प्रदान करेगी। साथ ही मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article