{"_id":"6acf6bf802c1c1bc0601fbaa","slug":"questions-raised-about-the-sdms-role-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-172411-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: लूहरी परियोजना में स्थानीय युवाओं को रोजगार न मिलने पर भड़के विधायक लोकेंद्र कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: लूहरी परियोजना में स्थानीय युवाओं को रोजगार न मिलने पर भड़के विधायक लोकेंद्र कुमार
विज्ञापन
. एसडीएम की भूमिका पर उठाए सवाल, परियोजना प्रबंधन भी नहीं दिखा रहा गंभीरता
. बैठक में प्रभावितों को रोजगार सहित अन्य मुद्दाें पर हुआ मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)।
लूहरी जलविद्युत परियोजना में स्थानीय युवाओं को रोजगार न देने का मुद्दा गरमा गया है। निरमंड में आयोजित बैठक में आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार ने परियोजना प्रबंधन और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं, जबकि परियोजना में बाहरी लोगों को रोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं। विधायक लोकेंद्र कुमार ने एसडीएम निरमंड जगदीप सिंह राठौर की भूमिका पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने के मामले में एसडीएम अपनी जिम्मेदारी से पीछे हट रहे हैं और प्रशासन इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं ले रहा है। बैठक में लूहरी जलविद्युत परियोजना के परियोजना प्रमुख सहित संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे। विधायक ने परियोजना प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के मामले में अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। उन्होंने मांग उठाई कि परियोजना में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाते समय स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही रोजगार प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को परियोजना का लाभ मिल सके।
रोजगार के लिए ठोस पहल की मांग
स्थानीय युवाओं को उम्मीद है कि परियोजना प्रबंधन और प्रशासन रोजगार के मुद्दे पर ठोस कदम उठाएंगे। अब देखना होगा कि इस मामले में संबंधित अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं और स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए क्या व्यवस्था बनाई जाती है।