फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Question on the construction of Samoli-Parsa-Chupari road in Rohru

Rampur Bushahar News: सड़क के कार्य पर भ्रष्टाचार की लीपापोती

Thu, 02 Jul 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Question on the construction of Samoli-Parsa-Chupari road in Rohru
उखड़ चुकी समोली छुपाड़ी सड़क। संवाद
रोहड़ू में समोली-पारसा-छुपाड़ी मार्ग के निर्माण पर सवाल, ग्रामीणों में भारी नाराजगी
विज्ञापन

रोहड़ू में समोली-पारसा-छुपाड़ी मार्ग के निर्माण पर सवाल, ग्रामीणों में भारी नाराजगी
. कार्य में तकनीकी मानकों का पालन नहीं करने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। समोली-पारसा-छुपाड़ी संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर स्थानीय लोगों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। यह सड़क समोली, शेखल, पारसा, लोअरकोटी, मुंछाड़ा और भोलाड़ समेत छह पंचायतों को जोड़ती है। ग्रामीणों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग की ओर से करवाए जा रहे कार्य में तकनीकी मानकों का पालन नहीं हो रहा है। 2 जुलाई को 50 से अधिक ग्रामीणों ने स्वयं सड़क के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि ठेकेदार पुरानी सड़क को पूरी तरह उखाड़ने के बजाय केवल किनारों पर मरम्मत कर रहा है। यहां सड़क के कार्य में भ्रष्टाचार की लीपापोती हो रही है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि बारिश के पानी की निकासी के लिए नालियों का उचित प्रबंध नहीं किया गया है। उनका मानना है कि इस तरह बनी सड़क आगामी बरसात भी नहीं झेल पाएगी। इससे क्षेत्र के लोगों को लंबे समय तक आवागमन की परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने सभी छह पंचायतों के प्रधानों से संयुक्त प्रतिनिधिमंडल बनाने का आग्रह किया है। वे लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज करवाना चाहते हैं। उन्होंने मांग की है कि अधिकारी 72 घंटे के भीतर मौके पर आएं और स्वीकृत राशि, दोष उत्तरदायित्व अवधि और नालियों व पेड़ों के प्रावधानों की जानकारी दें।


मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिलेंगे
पंचायत प्रधान प्रताप चौहान की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने कथित घटिया निर्माण कार्य को तत्काल रोकने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने स्वतंत्र संस्था से गुणवत्ता जांच कराने की भी अपील की। ग्रामीणों का कहना है कि निर्धारित मानकों के अनुसार दोबारा निर्माण शुरू होने तक ठेकेदार को कोई भुगतान न किया जाए। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई, तो वे शिमला जाकर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिलेंगे और आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


मौसम साफ होने के बाद मौके की जांच की जाएगी। जहां भी सड़क खराब पाई जाएगी, उसे दोबारा ठीक करवाया जाएगा।-- दुनी चंद चौहान, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग

उखड़ चुकी समोली छुपाड़ी सड़क। संवाद

उखड़ चुकी समोली छुपाड़ी सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article