फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   quarteen

दिल्ली से ननखड़ी पहुंचा चालक, नियमों की उड़ा रहा था धज्जियां

Sat, 23 May 2020 06:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। कोरोना से लड़ने के लिए भले ही सरकार और प्रशासन दिन-रात मुस्तैद हैं, बावजूद इसके कुछ लोग सरकारी नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। ऐसे लोगों पर पुलिस और प्रशासन का डंडा भी चल रहा है। क्वारंटीन नियमों की अवहेलना पर रामपुर और ननखड़ी में दो लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

पहले मामले में एक चालक ननखड़ी से गाड़ी लेकर दिल्ली गया था, लेकिन वापस पहुंचने पर चालक ने क्वारंटीन होने के बजाय सीधे घर का रुख कर लिया। तहसील की खुन्नी पनोली पंचायत के गांव टापरोग की वार्ड सदस्य निर्मला देवी पत्नी तारा चंद ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस थाना ननखड़ी से पहुंची टीम ने चालक प्रकाश चंद पुत्र सरन पथ, गांव बणी, तहसील ननखड़ी, जिला शिमला पर कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए सरकार के आदेशों और लॉकडाउन की अवहेलना का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 269 और डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट की धारा 51 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस छानबीन में जुटी है। वहीं, दूसरे मामले में रामपुर नगर परिषद के वार्ड सात खोपड़ी में एक व्यक्ति ने क्वारंटीन की अवहेलना की है। प्रशासन ने बलवंत निवासी वार्ड नंबर सात के खिलाफ होम क्वारंटीन के नियम को तोड़ने पर कार्रवाई की है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 269 और 271 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों लोगों के खिलाफ लॉकडाउन और क्वारंटीन नियमों की अवहेलना करने पर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि संक्रमण से बचने के लिए सभी लोगों का सहयोग जरूरी है। नियमों को दरकिनार करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed