{"_id":"6a941b087e21e29b7007654d","slug":"pushpendra-sharma-re-elected-as-president-of-nirmand-vyapar-mandal-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-168439-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पुष्पेंद्र शर्मा फिर चुने निरमंड व्यापार मंडल के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पुष्पेंद्र शर्मा फिर चुने निरमंड व्यापार मंडल के अध्यक्ष
विज्ञापन
व्यापार मंडल निरमंड ने पुरानी कार्यकारिणी पर जताया भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। व्यापार मंडल निरमंड की बैठक अध्यक्ष पुष्पेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें व्यापार मंडल के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में व्यापार मंडल के कार्यों को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने और व्यापारियों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए पुरानी कार्यकारिणी को ही जिम्मेदारी सौंपने पर सर्वसम्मति बनी।
सर्वसम्मति से पुष्पेंद्र शर्मा को अध्यक्ष, योगेश भार्गव को उपाध्यक्ष, सन्नी को महासचिव, ताबे राम को कोषाध्यक्ष और मेहर सिंह को प्रवक्ता चुना गया। टिक्कम राम शर्मा को मुख्य सलाहकार, अनिल कुमार को सहसचिव, प्रेम राज कश्यप को मीडिया प्रभारी, कनिष्क धनेटा को मंच सचिव, शक्ति दास स्नेही को कानूनी सलाहकार और धर्म पाल को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं और हितों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। निरमंड के व्यापारिक विकास को गति देने, व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।