{"_id":"673c84f065bdbfa27a0fd1a0","slug":"pushkar-achieved-second-place-in-national-level-science-fair-rampur-hp-news-c-19-sml1055-442642-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पुष्कर ने राष्ट्रीय स्तरीय विज्ञान मेले में हासिल किया द्वितीय स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पुष्कर ने राष्ट्रीय स्तरीय विज्ञान मेले में हासिल किया द्वितीय स्थान
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय बड़ागांव के पुष्कर वर्मा ने जयपुर में अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विज्ञान मेले में दूसरा स्थान हासिल किया है। पुष्कर ने किशोर वर्ग के नॉर्थ जोन का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। पुष्कर का विद्यालय पहुंचने पर प्रबंध समिति, अध्यापकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने फूल मालाओं और वाद्ययंत्रों के साथ भव्य स्वागत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र शर्मा ने कहा कि यह न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। पुष्कर की सफलता उनकी कड़ी मेहनत, लगन और मार्गदर्शन का परिणाम है। पुष्कर ने अपनी इस उपलब्ध का श्रेय माता मीना वर्मा, पिता देवेंद्र वर्मा, बड़े भाई अरमान, अध्यापकों और प्रधानाचार्य को दिया है। पुष्कर की इस उपलब्धि पर विज्ञान की अध्यापिका पूनम ठाकुर और गणित के अध्यापक पंकज मोहन ने कहा कि हम उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। संवाद
विज्ञापन