फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Public Works Minister will be welcomed in Rampur on March

Rampur Bushahar News: रामपुर में 3 मार्च को लोक निर्माण मंत्री का किया जाएगा स्वागत

Fri, 20 Feb 2026 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने विशेष बैठक का किया आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर ने शुक्रवार को विश्राम गृह में बैठक की। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष सतीश वर्मा ने की। बैठक में लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह के स्वागत समारोह के बारे में चर्चा की गई। सतीश वर्मा ने कहा कि 3 मार्च को लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह अपने गृह क्षेत्र रामपुर दौरे पर है। मंत्री के रामपुर आने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर और कांग्रेस पार्टी के समस्त संगठनों ने भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 12 दिसंबर 2025 को लंदन में स्थित हाउस ऑफ लॉर्ड्स में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने प्रतिष्ठित यूथ एंड आइकान और सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस के सम्मान से विक्रमादित्य सिंह को सम्मानित किया। सम्मान न केवल उनके नेतृत्व और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है, बल्कि प्रदेश और विशेष रूप से रामपुर क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि ब्लॉक कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी के सभी जन संगठन मिलकर स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, स्वागत स्थल, जनसभा आयोजन, स्वागत जुलूस और विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अलग-अलग समितियों का गठन किया गया। सतीश वर्मा ने क्षेत्र के लोगों, पार्टी कार्यकर्ताओं और समस्त समर्थकों से आग्रह किया कि वे इस ऐतिहासिक अवसर पर अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article