फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Public outrage rally to be held in Delhi on March 24

दिल्ली में 24 मार्च को होगी जन आक्रोश रैली : देवकी

Sat, 21 Mar 2026 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
रामपुर, निरमंड, किन्नौर, नारकंडा और ननखड़ी से जाएंगे माकपा कार्यकर्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सरकार लगातार किसान, मजदूर और आम जनता विरोधी नीतियों को लागू कर रही है। इस कारण कामगार, किसान और जनता परेशानी झेल रही है। जनविरोधी नीतियों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा और 24 मार्च को दिल्ली में जन आक्रोश रैली होगी। यह बात भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लोकल एरिया कमेटी रामपुर के सचिव देवकी नंद ने कही। उन्होंने कहा है कि 24 मार्च को दिल्ली में होने वाली जन आक्रोश रैली में रामपुर, निरमंड, किन्नौर, नारकंडा और ननखड़ी से माकपा कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे। उन्होंने कहा कि जबसे देश के अंदर भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनी है, तबसे सरकार लगातार किसान, मजदूर और आम जनता विरोधी नीतियों को लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आज गरीब, मेहनतकश और आम जनता को अपने परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो रहा है। इन नीतियों के कारण आम जनता पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article