फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Public movement regarding water on 21st in Theog

Rampur Bushahar News: ठियोग में 21 को जल को लेकर जन आंदोलन

Fri, 17 Jan 2025 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Public movement regarding water on 21st in Theog
ठियोग में जल महासंग्राम को लेकर लाउड स्पीकर लगाकर जनता से आंदोलन में शामिल होने की अपीलकरत
लाउड स्पीकर से की जा रही जनता से शामिल होने की अपील
विज्ञापन

पेयजल वितरण में हुए करोड़ों के घोटाले वाले मामले ने पकड़ा तूल

संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। उपमंडल ठियोग में गर्मियों के दिनों में टैंकरों से जल आपूर्ति में हुए करीब एक करोड़ 13 लाख रुपये के घोटाले के विरोध में 21 जनवरी को जन आंदोलन का आयोजन किया जा रहा है। जल संघर्ष समिति जल को लेकर आंदोलन में लोगों से शामिल होने की अपील कर रही है, ताकि घोटाले में शामिल कर्मियों पर सख्त कार्रवाई हो सके। इसके लिए शुक्रवार को लाउड स्पीकर के जरिये जनता से आंदोलन में शामिल होने की अपील की गई। माकपा नेता राकेश सिंघा ने राजधानी शिमला में प्रेसवार्ता कर जल घोटाले में जांच की मांग उठाई थी। उसके बाद सरकार ने कड़ा संज्ञान लेते हुए विजिलेंस को जांच सौंप दी। ठियोग उपमंडल में हुए जल घोटाले को लेकर लोगों में भारी रोष है। इसे लेकर आठ जनवरी को सराय हाल ठियोग में एक बैठक हुई थी। इसमें सभी राजनीतिक दलों के लोग और स्थानीय जनता ने खासी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई थी। बैठक में तय किया था कि 21 जनवरी को ठियोग क्षेत्र में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। जल संघर्ष समिति के सदस्य संदीप वर्मा ने बताया हिंदुस्तान में लोग पानी पिलाना धर्म का काम मानते थे और सरकारी अधिकारियों ने ठेकेदारों के साथ मिलकर से ठियोग में जल के साथ ही करोड़ों रुपये के घोटाले को अंजाम दिया है। 21 जनवरी को होने वाले इस आंदोलन में 1500 के करीब लोगों के आने का अनुमान है। बताते चलें कि इस पेयजल घोटाले ने सरकार को हिलाकर रख दिया है। यह मामला नेशनल चैनलों में भी प्रसारित हुआ। उसके बाद उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए एक्शन लिया, लेकिन अब जनता पानी के इस घोटाले को लेकर लामबंद होगी।वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जल घोटाले में विजिलेंस ने अपनी जांच पूरी कर सरकार को इसकी करंट रिपोर्ट सौंप दी है। सरकार क्या फैसला लेती है, अब यह देखना बाकी होगा।

ठियोग में 21 जनवरी को होने जा रहे जल आंदोलन को लेकर जानकारी है। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। - मुकेश शर्मा, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article