{"_id":"6ac39334ccc6d3f9d902918a","slug":"pta-general-meeting-at-rampur-college-on-the-10th-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-171577-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज में 10 को होगी पीटीए की आम सभा, नई कार्यकारिणी का होगा गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज में 10 को होगी पीटीए की आम सभा, नई कार्यकारिणी का होगा गठन
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में 10 को होगी पीटीए की आम सभा, नई कार्यकारिणी का होगा गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर में 10 अक्तूबर को पीटीए की आमसभा का आयोजन होगा। आम सभा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अभिभावक शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी के गठन किया जाएगा। आम सभा पूर्वाह्न 11:00 बजे महाविद्यालय के सभागार में आयोजित होगी। बैठक में महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अभिभावकों और संरक्षकों की उपस्थिति आवश्यक है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों और संरक्षकों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया। पीटीए का उद्देश्य महाविद्यालय, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और विद्यार्थियों के शैक्षणिक, समग्र विकास में सहयोग करना है। कहा कि बैठक में शामिल होने के लिए वे अपना आधार कार्ड और संबंधित छात्र/छात्रा का महाविद्यालय पहचान-पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर आएं। उन्होंने अभिभावकों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर पीटीए के गठन में अपना सहयोग प्रदान करने की अपील की।