Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Psychiatrist posted at Khaneri Hospital for the first time

Rampur Bushahar News: खनेरी अस्पताल में पहली बार मनोचिकित्सक की तैनाती, चार जिलों के मरीजों को मिलेगी राहत

Sun, 15 Nov 2026 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
नशे की लत, अवसाद, तनाव और अनिद्रा से जूझ रहे मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ परामर्श और उपचार की सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। खनेरी स्थित महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर में पहली बार मनोचिकित्सक की तैनाती की गई है। इससे रामपुर सहित आसपास के चार जिलों के मरीजों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के उपचार की सुविधा स्थानीय स्तर पर मिल सकेगी। अस्पताल में मनोचिकित्सक डॉ. अमिता ठाकुर ने कार्यभार संभाल लिया है। मनोचिकित्सक की नियुक्ति से लंबे समय से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी उपचार के लिए बड़े अस्पतालों का रुख करने वाले मरीजों को राहत मिलेगी। विशेष रूप से नशे की लत से जूझ रहे युवाओं और अवसाद, तनाव, चिंता, अनिद्रा सहित अन्य मानसिक समस्याओं से पीड़ित लोगों को खनेरी अस्पताल में विशेषज्ञ परामर्श और उपचार मिल सकेगा। अब तक क्षेत्र के मरीजों को मनोचिकित्सक से परामर्श लेने के लिए शिमला या अन्य बड़े चिकित्सा संस्थानों में जाना पड़ता था। इससे मरीजों और उनके परिजनों को समय और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार दूरी और अन्य कारणों से मरीज समय पर उपचार भी नहीं ले पाते थे। ऐसे में खनेरी अस्पताल में विशेषज्ञ की तैनाती को स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इस सुविधा का लाभ रामपुर के अलावा कुल्लू, मंडी, किन्नौर और शिमला जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को भी मिलने की उम्मीद है। खासकर, ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले उन मरीजों के लिए यह सुविधा महत्वपूर्ण साबित होगी, जो मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के बावजूद विशेषज्ञों तक नहीं पहुंच पाते हैं। मानसिक स्वास्थ्य को लेकर समाज में व्याप्त झिझक और जागरूकता की कमी के कारण कई लोग अपनी परेशानी छिपाते रहते हैं। विशेषज्ञ की उपलब्धता से ऐसे मरीजों को समय पर परामर्श और उपचार मिल सकेगा। वहीं, युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति से निपटने और उन्हें नशे की गिरफ्त से बाहर निकालने के प्रयासों को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।


खनेरी अस्पताल में डॉ. अमिता ठाकुर की मनोचिकित्सक के रूप में तैनाती हुई है। इससे चार जिलों से अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को मनोरोग उपचार की नई सुविधा उपलब्ध होगी। अब उन्हें मनोरोग संबंधी उपचार के लिए दूसरे अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

— डॉ. रोशन कौंडल, चिकित्सा अधीक्षक, खनेरी अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article