फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   pruning technic learn by farmer

Rampur Bushahar News: बागवानों को सिखाई काटछांट की आधुनिक तकनीक

Mon, 16 Jan 2023 04:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 04:42 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की धारगौरा पंचायत में सोमवार को बागवानी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने बागवानों को काटछांट की आधुनिक तकनीक से अवगत करवाया। शिविर में विशेषज्ञ विजेंद्र चौहान ने आधुनिक तकनीक से सेब पेड़ों की काटछांट करने की बारीकियां बताईं। उन्होंने कहा कि सेब के पौधों की उचित प्रूनिंग से सेब की फसल का उत्पादन बढ़ाया जा सकता है। पौधों की सही काटछांट पर फसल उत्पादन निर्भर करता है। पौधों पर सही तरीके से सूर्य की किरणें पड़नी चाहिए। सेफ फाउंडेशन के अध्यक्ष पथिक मेहता ने बताया की बगीचों का सही प्रबंधन बहुत जरूरी है। पौधों की काटछांट करने के सही तरीके को जानना बहुत जरूरी है। काटछांट के बाद जो छोटी-छोटी लकड़ियां बचती हैं, उनको जलाना नहीं चाहिए। उनको जलाने से कई तरह की जहरीली गैस निकलती है, जो ग्लोबल वार्मिंग का कारण बनती है। इन लकड़ियों को सड़ाकर खाद के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस मौके पर अनिल शर्मा, सोनू ठाकुर, वेद ठाकुर, नरेश चौहान और मंजू सहित अन्य बागवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed