{"_id":"6279526f3538090df64b5898","slug":"protest-started-in-bithal-againt-project-rampur-hp-news-sml4083044194","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
विज्ञापन
रोहडू में रैली निकालते,उसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस के पदाधिकारी
- फोटो : RAMPUR-HP
कुमारसैन(रामपुर बुशहर)। एसजेवीएन लूहरी जल विद्युत परियोजना प्रबंधन और किसान संघर्ष समिति के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को ठियोग-कुमारसैन विस क्षेत्र के विधायक राकेश सिंघा की अगुवाई में लूहरी परियोजना प्रबंधन के साथ किसानों की बैठक हुई लेकिन इसमें कोई सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद सैकड़ों किसानों ने एसजेवीएनएल बीथल कार्यालय परिसर में नारेबाजी कर अपना आंदोलन तेज कर दिया। किसान संघर्ष समिति ने प्रबंधन के रवैये को देखते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।
विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि एक माह से भी अधिक समय से परियोजना प्रबंधन के साथ मांगों को लेकर बातचीत चल रही है। सोमवार को भी बैठक हुई लेकिन एसजेवीएनएल प्रबंधन किसी भी मांग को पूरा करने के लिए हामी नहीं भर रहा। राकेश सिंघा ने कहा अभी इनके कंपनी कार्यालय में धरना दिया जाएगा।
उन्होेंने कहा कि अगर प्रबंधन का यही रवैया रहा तो संघर्ष समिति प्रोजेक्ट को बंद करने के लिए भी पीछे नहीं हटेगी। इसकी जिम्मेवार लूहरी परियोजना प्रबंधन की होगी। उन्होंने कहा कि विधायक बनने के बाद जो शपथ उन्होंने ली थी, उस पर अमल करने के लिए अब वह जनता के साथ एसजेवीएनएल के खिलाफ लड़ते रहेंगे। प्रदर्शन में नीरथ, देहरा, नित्थर, देलठ, बड़ाच, करांगला और कोटगढ़ के किसान शामिल हैं।