{"_id":"5f4692fe8ebc3e4ad91c8505","slug":"protest-rampur-hp-news-sml3429895132","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता के साथ सड़क पर उतरे माकपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता के साथ सड़क पर उतरे माकपा नेता
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। माकपा नेताओं ने देशव्यापी आंदोलन के तहत देश और
प्रदेश में बढ़ी महंगाई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। क्षेत्र के विधायक राकेश सिंघा की अगुवाई में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे। इस दौरान एसडीएम कार्यालय का घेराव किया गया। एसडीएम सौरभ जस्सल ने लोगों की समस्या को सुना। वहीं करीब दो घंटे के बाद क्यारी जंगल मामले को लेकर आश्वासन दिया गया। विधायक सिंघा ने बताया कि अपनी बातों को तो रख दिया गया है, लेकिन
आंदोलन रात में भी चलता रहेगा। खबर लिखे जाने तक यहां कॉमरेड नेता कार्यालय परिसर में बिस्तर लगा रहे थे। हालांकि, एसडीएम ने उन्हें बिस्तरों को कार्यालय परिसर के बाहर लगाने को कहा लेकिन सिंघा अपनी टीम के साथ डटे रहे।
छोटा नहीं है क्यारी जंगल कटान का मामला
सिंघा ने बताया कि ठियोग के साथ लगते सरोग के क्यारी जंगल का मामला छोटा
मामला नहीं है। करोड़ों रुपये के पेड़ काटे गए हैं। साथ ही लोगों के नक्शा बर्तन के अधिकार छीने
गए हैं जिसको लेकर जनता सड़क पर उतरी है। इसके अलावा प्रदेश की सरकार महामारी
के दौरान भी भ्रष्टाचार में संलिप्त रही। लोग बेरोजगार हुए हैं।