फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   protest

चौपाल में पुलिस कर्मियों के खिलाफ लोगों ने किया धरना प्रदर्शन

Fri, 06 Dec 2019 09:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। नेरवा में तीन युवकों पर पुलिस की ओर से किए गए लाठीचार्ज का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। चौपाल क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के लोगों ने शुक्रवार को उपमंडल कार्यालय चौपाल में धरना-प्रदर्शन किया। लोगों ने एसडीएम चौपाल के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन

धरने में उपस्थित लोगों ने सरकार से मांग की है कि नेरवा लाठीचार्ज में संलिप्त पुलिस कर्मियों के निलंबन को रद्द नहीं किया जाए। बल्कि, मामले की उच्च स्तरीय जांच कर इनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन में उपस्थित लोगों ने कहा कि यदि जांच को प्रभावित कर पुलिस जवानों के निलंबन को बहाल किया गया तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत लिंगजार सीता देवी, प्रधान धबास भोपिंद्र सिंह, उप प्रधान रमेश चौहान, प्रधान ग्राम पंचायत झोकड़ आशा देवी, उपप्रधान प्रेम ठाकुर, अतुल भंडारी, पूर्व उप-प्रधान मोहरसिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य सीमा ठाकुर, धर्मेंद्र ठाकुर, अतुल शर्मा, विक्रम शर्मा, रविंद्र ठाकुर, सीता राम ठाकुर, रोहित ठाकुर, सुरेश ठाकुर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed