फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Protest held in Reckong Peo

Rampur Bushahar News: मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस ने रिकांगपिओ में किया विरोध-प्रदर्शन

Wed, 17 Dec 2025 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Protest held in Reckong Peo
रिकांगपिओ में रोष रैली निकालते कांग्रेस के पदा​धिकारी और कार्यकर्ता। संवाद
. शहर में निकाली रैली, मोदी सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

. केंद्र सरकार को अब महात्मा गांधी के नाम से भी होने लगी परेशानी : प्रताप नेगी

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। मनरेगा योजना का नाम बदले जाने के विरोध में कांग्रेस ने रिकांगपिओ में प्रदर्शन किया। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी अमर रहे, केंद्र सरकार होश में आओ, नाम बदलना बंद करो जैसे नारे लगाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में रोष रैली भी निकाली। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रताप नेगी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश को आजाद करवाने का काम किया। उन्हीं महात्मा गांधी के नाम संचालित मनरेगा योजना का नाम भाजपा बदलना चाहती है। कांग्रेस इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। यूपीए सरकार ने मनरेगा को शुरू किया था। यह योजना आज भी ग्रामीणों की आर्थिकी को मजबूत कर रही है, लेकिन मोदी सरकार इस योजना का नाम बदलने को लेकर बिल पेश कर रही है। मोदी सरकार जब से सत्ता में आई है, तब से जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी से परेशानी होना शुरू हो गई। अब उन्हें अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी के नाम से भी परेशानी होना शुरू हो गई। केंद्र सरकार कांग्रेस और देश के इतिहास के साथ छेड़छाड़ कर रही है। इसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करेगी। इस अवसर पर जनजातीय सलाहकार समिति बग सदस्य केसर नेगी, दयाल सिंह नेगी और राज कुमार नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article