फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   protest for demand by labrour orgnisation in rohru

रोहड़ू में मांगों को लेकर श्रमिकों का हल्ला बोल

Fri, 24 Sep 2021 09:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
protest for demand by labrour orgnisation in rohru
रोहड़ू में मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते श्रमिक। संवाद
रोहडू़। सीटू के बैनकर तले रोहडू़ में मांगों को लेकर श्रमिकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान आंगनबाड़ी, मिड डे मील और आशा वर्करों ने संयुक्त मंच के अखिल भारतीय आह्वान पर जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान श्रमिकों ने प्रदेश और केंद्र सरकार से उनकी मांगें जल्द पूरी करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

श्रमिकों ने सभी योजना कार्यकर्ताओं के नियमितीकरण, न्यूनतम मजदूरी और पेंशन देने, आंगनबाड़ी कर्मी को प्री-प्राइमरी में नियुक्ति देने, नियुक्ति में 45 वर्ष की शर्त खत्म करने, सुपरवाइजर नियुक्ति के लिए भारतवर्ष के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की डिग्री को मान्य करने, वरिष्ठता के आधार पर मैट्रिक और ग्रेजुएशन पास को सुपरवाइजर पद पर भर्ती करने, सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, हरियाणा की तर्ज पर वेतन देने, रिटायरमेंट की आयु 65 वर्ष करने, नई शिक्षा नीति को वापिस लेने की मांग उठाई।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी कर्मियों को नियमित करने, आंगनबाड़ी कर्मियों को हरियाणा की तरह वेतन और अन्य सुविधाएं देने की मांग उठाई। इस मौके पर सीटू जिला महासचिव अजय दुलटा, आंगनबाड़ी रोहड़ू प्रोजेक्ट की अध्यक्ष शिला कायथ, महासचिव वनिता, उपाध्यक्ष कुसुम, मिड डे मील जुब्बल ब्लॉक अध्यक्ष रमा चौहान, महासचिव प्रोमिला, उपाध्यक्ष सुलक्षणा ठाकुर, टिक्कर ब्लॉक अध्यक्ष प्रभा शर्मा, चिड़गांव ब्लॉक अध्यक्ष सुलेखा भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed