फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   protest against goverment

पूह वैली की 25 पंचायतों से आए लोगों ने पोवारी में एनएच पर किया चक्का जाम

Sat, 14 Sep 2019 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
protest against goverment
पोवारी में चक्का जाम करते पूह वैली से आए ग्रामीण। - फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। पूह खंड के भगत नाले के पास से रेत ले जाने को लेकर हुई बहस के बाद लापता युवा सोनम का अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला पाया है। मामले की जांच सीबीआई को न सौंपे जाने पर गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार को पोवारी के पास तीन घंटे नेशनल हाईवे पर चक्का जाम किया। गुस्साए ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन पर मामले में ढील बरतने का आरोप लगाते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। करीब तीन घंटे तक चला यह प्रदर्शन पुलिस की ओर से सीबीआई को भेजा पत्र दिखाने के बाद ही थमा।
विज्ञापन

मामले को लेकर शनिवार को पूह वैली की 25 पंचायतों के करीब 300 महिलाओं और पुरुषों ने रिकांगपिओ बाजार में रोष रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जांच सीबीआई को न सौंपे जाने पर रोष जताया। फिर पोवारी के पास तीन घंटे नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। गौरतलब है कि मामले में सोनम के पिता प्रकाश चंद ने लिखित में जिला प्रशासन किन्नौर से सीबीआई जांच की मांग की थी। लेकिन इस मामले में कोई कदम नहीं उठाया गया है। वहीं कोर्ट ने मामले में संलिप्त नौ लोगों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान एसी टू डीसी हर्ष अविंदर और डीएसपी हेड क्वार्टर विपन कुमार ने ग्रामीणों को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन ग्रामीण सीबीआई जांच की मांग को लेकर अड़े रहे। इसी कारण तीन घंटे तक एनएच पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाई और लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान बेहोश हुए परिजन
प्रदर्शन के दौरान सोनम की माता और बहन बेहोश हो गईं, जिन्हें महिलाओं ने संभाला। सोनम की मां और बहन का कहना है कि अभी तक सोनम का कोई सुराग नहीं लग पाया है। यह पुलिस की नाकामी है।
वहीं एसी टू डीसी हर्ष अविंदर के अनुसार मामले की जांच को लेकर सीबीआई और एनडीआरफ को पत्र भेजा गया है। विरोध प्रदर्शन थम गया है। युवक की खोजबीन को मंडी जिले के मांहूनाग से पांच गोताखोर बुलाए गए हैं, जो सतलुज नदी में लापता की तलाश कर रहे हैं।
सात सितंबर को सोनम पर हुआ था हमला
बीते 7 सितंबर को सोनम जो अपने मजदूरों के साथ सतलुज नदी से रेत लेने गया था, तो खनन माफिया ने उस पर हमला कर दिया। घटना के बाद से सोनम लापता है, जबकि उसकी गाड़ी रास्ते में ही खड़ी है। ग्रामीणों का आरोप है कि सोनम की गाड़ी को रोकने के लिए माफिया ने बड़े-बड़े पत्थरों से रास्ता बंद किया था, जैसे ही गाड़ी रुकी तो हमलावर सोनम और उसके मजदूरों पर टूट पड़े। इस बीच मजदूर भागने में सफल हुए, लेकिन सोनम उनके चंगुल से नहीं बच सका।

पुलिस और प्रशासन रहे नाकाम
हांगरांग वैली संघर्ष समिति अध्यक्ष शांता कुमार नेगी ने कहा कि भगत नाले के समीप से लापता हुए सोनम को इन सभी आरोपियों ने मौत के घाट उतारा है। घटना स्थल से खून के निशान और चप्पल मिली हैं। सात दिन बाद भी लापता का कोई सुराग नहीं मिल रहा है। पुलिस और प्रशासन सोनम को ढूंढने में नाकाम साबित हो हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed