{"_id":"5d287f6a8ebc3e6cdc3ab40f","slug":"protest-against-goverment-rampur-hp-news-sml3001489127","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन समस्या को लेकर सीपीएम ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन समस्या को लेकर सीपीएम ने खोला मोर्चा
विज्ञापन
रामपुर में सीपीएम लोकल कमेटी के कार्यकर्ता प्रदेश सरकार और परिवहन निगम के खिलाफ धरना प्रदर्शन क?
- फोटो : RAMPUR-HP
बसों की व्यवस्था नहीं, ओवरलोडिंग
बंद करने के फरमान कर दिए जारी
रामपुर में सीपीएम ने परिवहन समस्या को लेकर खोला मोर्चा
सरकार, निगम के खिलाफ नारों से गूंज उठा चौधरी बस अड्डा
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। सीपीएम लोकल कमेटी रामपुर ने ओवरलोडिंग को जारी सरकार के फरमानों पर रोष जताया है। इसी फैसले के खिलाफ कमेटी ने शुक्रवार को रामपुर में प्रदेश सरकार और परिवहन निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। रामपुर के पुराने बस अड्डे में सभी सीपीएम लोकल कमेटी के कार्यकर्ताओं ने निगम और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से बसों में ओवरलोडिंग बंद होनी चाहिए, लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से इस निर्णय को लागू करने से पहले जरूरत के हिसाब से बसें उपलब्ध करवाई जानी चाहिए थीं जो नहीं की गई हैं। अब लोगों को पर्याप्त बस सुविधा नहीं मिल रही है। रामपुर, निरमंड, ननखड़ी, कोटगढ़ और कुमारसैन क्षेत्र की जनता बसों पर निर्भर है। ऐसे में सरकार के इस हवाई निर्णय ने लोगों की समस्याओं को बढ़ा दिया है। इन क्षेत्रों में पहले ही प्रदेश सरकार की ओर से पर्याप्त मात्रा में बसों की सुविधा नहीं दी जा रही है और अब ऐसे में यह फरमान जारी कर दिए गए हैं।
हिमाचल परिवहन निगम के पास न तो पर्याप्त बसे हैं और न ही पर्याप्त स्टाफ है। विभाग में चालक और परिचालक सहित तकनीकी कर्मचारियों के कई पद खाली पड़े हैं। सीपीएम लोकल कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की है इस समस्या के समाधान के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में अतिरिक्त बसें लगाई जाएं और विभाग में खाली पड़े पदों को तुरंत भरा जाए। इस धरना-प्रदर्शन में देवकीनंद, बिहारी सेवगी, जगदीश, ओपी भारती, प्रेम चौहान, पूर्ण, जगदीश, आशु भारती, दिनेश, डैनी कायथ, मोहित, छवि, राजीव कुमार, साहिल, अमन कुमार, नृत्य, पूनम और अर्पिता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।