{"_id":"6151f9578ebc3e04b9361c74","slug":"protest-against-farmer-law-in-theog-rampur-hp-news-sml38536328","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठियोग में किसान कानूननों के विरोध में चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठियोग में किसान कानूननों के विरोध में चक्का जाम
विज्ञापन
ठियोग में धरने को संबोधित करते विधायक राकेश सिंघा
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठियोग (रामपुर बुशहर)। भारत बंद के आह्वान पर जिला शिमला के ठियोग में नेशनल हाईवे दो घंटे तक बाधित रहा। इस दौरान विधायक राकेश सिंघा की अगुवाई में विभिन्न संगठनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सोमवार सुबह से किसान नेता और बागवान विरोध प्रदर्शन में जुटना शुरू हो गए थे। विरोध में ठियोग बाजार पूरी तरह से बंद रहा, वहीं किसान बागवानों ने प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-5 को पूरी तरह जाम कर दिया। इससे वाहनों की गति पूरी तरह से थम गई।
इससे हजारों लोगों को परेशानियों से दो चार होना पड़ा। हालांकि इस दौरान एंबुलेेंस और सेना के वाहनों की आवाजाही को जारी रखा गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए स्पेशल टुकड़ी भी बुलाई गई, ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके। धरने में ठियोग के विधायक राकेश सिंघा भी मौजूद रहे और उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर हल्ला बोला।
विज्ञापन
किसान सभा के बैनर तले क्षेत्र के किसानों-बागवानों ने प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी भी की। सुबह करीब 10 बजे किसान और बागवान स्थानीय विश्राम गृह के समीप एकत्रित हुए जहां पर प्रदर्शनकारियों ने दोपहर 12:00 बजे तक चक्का जाम किया। विरोध प्रदर्शन को विधायक राकेश सिंघा, किसान नेता संदीप वर्मा, सोहन ठाकुर, कांग्रेस नेता राजेंद्र वर्मा, सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया गया।
सिंघा ने कहा कि आज पूरे देश में किसान आंदोलनरत है और केंद्र सरकार किसानों की मांगों को अनसुना कर रही है। इसके विपरीत बड़े-बड़े घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए काले कानून किसानों पर जबरन थोपे जा रहे हैं। किसान-बागवान संकट के दौर से गुजर रहा है, जिसकी न केंद्र और न प्रदेश सरकार कोई सुध ले रही है।
केंद्र सरकार के लाए जा रहे तीन काले कानून किसानों को कृषि से दूर करने के लिए किए जा रहे हैं। इसके चलते विभिन्न जिलों के उपमंडलों में व्यापक तरीके से विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इस दौरान मौके पर काफी पुलिस ल तैनात रहा। चक्का जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। दोपहर बाद धरना प्रदर्शन खत्म होने के बाद ही वाहनों की आवाजाही सुचारु रूप से शुरू हो पाई।