फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Prostitution racket busted in a guest house in Rohru, a girl from Punjab caught with a young man

Rampur Bushahar News: रोहड़ू के एक गेस्ट हाउस में देह व्यापार का भंडाफोड़, पंजाब की एक युवती को युवक के साथ पकड़ा

Fri, 29 Aug 2025 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। रोहड़ू बाजार में एक गेस्ट हाउस में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक युवती और एक युवक को संदेहजनक परिस्थितियों में पकड़ा है। गेस्ट हाउस के संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यहां पर कारोबार की पहले से पुलिस को गुप्त सूचना मिल रही थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि रोहड़ू ट्रक ऑपरेटर यूनियन की बिल्डिंग की तीसरी मंजिल में एक गेस्ट हाउस चल रहा है। यहां संचालक की ओर से सेब सीजन के दौरान बाहर से लड़कियों को मंगवा कर देह व्यापार चलाया जा रहा है। शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने थाना प्रभारी रोहड़ू अमित शर्मा के साथ छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने एक युवक और एक युवती को गेस्ट हाउस से संदेहजनक परिस्थितियों में गिरफ्तार किया। पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। युवती पंजाब की रहने वाली बताई गई है। सूत्र बताते है कि सेब सीजन के दौरान इस प्रकार की गतिविधियां बाजार के अलावा सब्जी मंडी के साथ चल रहे गैर पंजीकृत गेस्ट हाउस में लगातार चल रही हैं। इस पर पुलिस की लगातार नजर है। डीएसपी प्रणव चौहान ने बताया कि युवक-युवती को गिरफ्तार किया गया है। गेस्ट हाउस के संचालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed