फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Proposal to upgrade Sainj-Deha road to National Highway status in Chopal

Rampur Bushahar News: चौपाल में सैंज-देहा मार्ग को एनएच बनाने का प्रस्ताव

Thu, 24 Sep 2026 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। जिला परिषद सदस्य अतुल शर्मा ने सैंज एनएच-705 से देहा चौपाल-नेरवा-फेडच्यूल सड़क को एनएच घोषित करने का प्रस्ताव रखा है। यह सड़क चौपाल क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण है। प्रस्ताव में कहा गया कि यह सड़क स्थानीय लोगों के आवागमन को आसान बनाएगी। कृषि एवं बागवानी उत्पादों के परिवहन में भी मदद मिलेगी। इससे स्थानीय व्यापार, पर्यटन और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यह मार्ग हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बीच सड़क संपर्क को मजबूत करेगा। यह सड़क वर्ष 2017 में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के रूप में सैद्धांतिक तौर पर प्रस्तावित हुई थी। हालांकि, इसे अभी तक अंतिम रूप से घोषित नहीं किया गया है। जिला परिषद सदस्य अतुल शर्मा ने चौपाल क्षेत्र की पर्यटन संभावनाओं का भी उल्लेख किया। चूड़धार और शिरगुल महाराज मंदिर जैसे धार्मिक स्थल इस क्षेत्र से जुड़े हैं। एनएच का दर्जा मिलने से बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा। इससे सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित होगा। कृषि-बागवानी, व्यापार और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। जिप सदस्य अतुल शर्मा ने हिमाचल प्रदेश सरकार से इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया। उन्होंने भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के समक्ष इस प्रस्ताव को प्रभावी रूप से उठाने को कहा। प्रस्ताव की एक प्रति मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश और लोक निर्माण विभाग मंत्री को भी भेजने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article