{"_id":"6adddb97c4e8ef409f00bfe1","slug":"proposal-to-make-karangla-panchayat-drug-free-unanimously-passed-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-173302-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: करांगला पंचायत को नशामुक्त बनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: करांगला पंचायत को नशामुक्त बनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित
विज्ञापन
. रेड जोन पंचायत में नशे की रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर
. महिला मंडलों और युवक मंडलों से जागरूकता फैलाने का आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)।
करांगला पंचायत रविवार को नशा निवारण कमेटी की बैठक हुई। बैठक में को पंचायत को नशामुक्त बनाने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। विकास खंड ननखड़ी के कार्यालय आदेशानुसार आयोजित बैठक की अध्यक्षता नायब तहसीलदार ननखड़ी अनिल चौहान ने की। बैठक में क्षेत्र में बढ़ती नशे की समस्या पर चिंता जताते हुए बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया गया। बैठक में बताया कि करांगला पंचायत को रेड जोन पंचायत में शामिल किए जाने के मद्देनजर नशे की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाना जरूरी है। इसके लिए क्षेत्रवासियों से बच्चों और युवाओं को नशे की गिरफ्त में आने से बचाने, उन्हें जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई। नशा निवारण अभियान को प्रभावी बनाने के लिए महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों, युवक मंडलों और पंचायत प्रतिनिधियों से लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया गया। बैठक में उपस्थित लोगों ने नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग देने और इसकी रोकथाम के लिए मिलकर प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर करांगला पंचायत के उपप्रधान सुशील ठाकुर, पंचायत सचिव नारायण सिंह, पटवारी राजेंद्र कुमार, वार्ड पंच राकेश मेहता, अनिल मेहता, देवी सिंह, महिला मंडल सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित रहीं।