फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Proposal to increase TCP from 660 to 3047 hectares

टीसीपी का 660 से बढ़ाकर 3047 हेक्टेयर बढ़ाने का प्रस्ताव : ध्रुव शर्मा

Thu, 15 May 2025 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Proposal to increase TCP from 660 to 3047 hectares
नगर परिषद के पूर्व पार्षद ध्रूव शर्मा
लोगों को सीवरेज, घरों की निर्माण प्रक्रिया और अन्य योजना का मिलेगा लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। टीसीपी का दायरा 660 हेक्टेयर से 3047 बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया है। हेक्टेयर बढ़ाने से आम आदमी को काफी सुविधाएं मिलेंगी और रामपुर बुशहर का सौंदर्यीकरण होगा। यह बात रामपुर कांग्रेस के प्रवक्ता एवं नगर परिषद के पूर्व पार्षद ध्रुव शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के अध्यक्ष नंदलाल ने रामपुर को नए रूप में लाने के लिए कोशिश तेज की हैं। नेशनल हाईवे-पांच के साथ सटी रचोली, शिंगला, भड़ावली, दत्तनगर और नीरथ पंचायतों के क्षेत्र टीसीपी में शामिल किए जाएंगे। वर्तमान में इन क्षेत्रों में अनियंत्रित विकास और बेतरतीब भवन निर्माण के कारण लोगों की समस्याएं बढ़ गई हैं। नगर एवं ग्राम नियोजन के तहत व्यवस्थित निर्माण प्रक्रिया, सीवरेज और अन्य योजना के सही कार्यान्वयन के लिए इन पंचायतों के कुछ क्षेत्र शामिल होने जरूरी हैं। शर्मा ने बताया की रामपुर योजना क्षेत्र पहले 660 हेक्टेयर क्षेत्र में लागू है। इस सीमा को बढ़ाकर 3047 हेक्टेयर करने का प्रस्ताव है। प्रस्ताव को सरकार के समक्ष रखने के लिए सभी स्थानीय विधायक नंद लाल का धन्यवाद किया। उन्होंने उम्मीद जताई है कि प्रदेश सरकार भी इस विषय में हामी भरेगी। ध्रुव शर्मा ने बताया की इसमें रचोली, खनेरी, नगर परिषद रामपुर के वार्ड एक और दो पदमनगर, शिंगला, दरशाई, कलना, दत्तनगर, नोगली, भद्राश और नीरथ के राजस्व मोहाल शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed