फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Promising students awarded in Saraswati Vidya Mandir Nirmand

Rampur Bushahar News: सरस्वती विद्या मंदिर निरमंड में नवाजे होनहार

Sun, 01 Dec 2024 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Promising students awarded in Saraswati Vidya Mandir Nirmand
एसवीएम निरमंड के वार्षिक समारोह में प्रस्तुतियां देते स्कूली बच्चे। संवाद
सुमित चुने बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड(कुल्लू)। सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय निरमंड में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जहां स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा, वहीं छात्रों को उनके उत्कृष्ट गतिविधियों के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत निरमंड के पार्षद एवं पूर्व एसडीओ देवराज काश्यप बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य हेमराज ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर स्कूल की विभिन्न गतिविधियों को समस्याओं और आगामी वर्ष की योजनाओं पर प्रकाश डाला।

ये बच्चे किए हुए पुरस्कृत

पुरस्कृत होने वाले बच्चों में वंशिका, सुनाली, मिथिल, सुमित, विभुति, पुलकित, दिव्या, आरूषी, वैशालिका, रचित कांत, याशिका शुक्ला, मंयक, मिताली, त्वरिता पॉल, विहांन शर्मा, संचिता भारद्वाज, प्रनव भारद्वाज, अर्पिता, आश्रेय, मानविक, अदविक, जिन्नत, अदिती सहित कई छात्र शामिल रहे। स्कूल के सुमित को बेस्ट बॉय के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजेन्द्र ठाकुर, वशिष्ट अतिथि गीता शर्मा, प्रिती शर्मा, सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य दीपक ठाकुर, नित्थर के प्रधानाचार्य प्रेमपॉल, प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष पूर्ण चंद काश्यप, रामचंद्र डोगरा, किरत राम, अशोक शर्मा, निर्मला देवी, कविता शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

संवाद

एसवीएम निरमंड के वार्षिक समारोह में प्रस्तुतियां देते स्कूली बच्चे। संवाद

एसवीएम निरमंड के वार्षिक समारोह में प्रस्तुतियां देते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed