फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Promises regarding public toilets, drainage and parking remain unfulfilled

Rampur Bushahar News: सार्वजनिक शौचालय, जल निकासी और पार्किंग के वादे नहीं हुए पूरे

Fri, 17 Apr 2026 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Promises regarding public toilets, drainage and parking remain unfulfilled
रामपुर के वार्ड नंबर दो में बंद पड़ी नाली में जमी गंदगी। संवाद
वार्ड का हाल अभियान : वार्ड नंबर दो में स्वच्छता की उड़ाई जा रहीं धज्जियां, बीमारियों का बढ़ा खतरा
विज्ञापन

चुनाव के दौरान किए बड़े-बड़े वादे, धरातल पर एक भी वादा नहीं पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अब फिर चुनाव का दौर शुरू होने वाला है और वादों की बहार होने वाली हैं, लेकिन पुराने वादे अभी भी पूरे नहीं हुए हैं। नगर परिषद रामपुर के वार्ड नंबर-दो पद्म नगर में चुनावी वादों की यही हकीकत सामने है। यहां चुनावी दौर में हर बार सार्वजनिक शौचालय, जल निकासी और पार्किंग के निर्माण के वादे किए जाते हैं, लेकिन इन सुविधाओं के नाम पर आज तक लोगों को कुछ नहीं मिला। यहां के लोग लंबे समय से पार्किंग और ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं, वार्ड में स्वच्छता का भी बुरा हाल है। सड़क के किनारे और नए बस अड्डे की ओर खुले में ही कूड़ा-कचरा फेंका जा रहा है। बस अड्डे के पीछे कूड़े का ढेर लगा है। एक निजी स्कूल के साथ बनाए सार्वजनिक शौचालय की हालत बेहद खराब है। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के दौरान शौचालय में गंदगी भर जाती है, जिससे बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। नए बस अड्डे की ओर जाने वाली सड़क खस्ता हाल है। बस अड्डे में रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना रहता है। वार्ड में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण गंदगी बढ़ गई है, जिससे बीमारियों का खतरा बना रहता है।
शौचालय की हो उचित व्यवस्था
वार्ड नंबर-दो निवासी भार्गव अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र में शौचालय की उचित सुविधा होनी चाहिए। शौचालय की उचित सुविधा न होने के कारण आने-जाने वाले लोगों को दिक्कत पेश आ रही है।
विज्ञापन

स्वच्छता बनाने की आवश्यकता

वार्ड की सुषमा मखैक ने कहा कि वार्ड में स्वच्छता बनाए रखने की आवश्यकता है। नालियों में गंदा पानी भरा रहता है। खुले में कूड़ा-कचरा ठिकाने लगाया जा रहा है। स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों के बीमार होने का खतरा बढ़ रहा है। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया।

रामपुर के वार्ड नंबर दो में बंद पड़ी नाली में जमी गंदगी। संवाद

रामपुर के वार्ड नंबर दो में बंद पड़ी नाली में जमी गंदगी। संवाद

रामपुर के वार्ड नंबर दो में बंद पड़ी नाली में जमी गंदगी। संवाद

रामपुर के वार्ड नंबर दो में बंद पड़ी नाली में जमी गंदगी। संवाद

रामपुर के वार्ड नंबर दो में बंद पड़ी नाली में जमी गंदगी। संवाद

रामपुर के वार्ड नंबर दो में बंद पड़ी नाली में जमी गंदगी। संवाद

रामपुर के वार्ड नंबर दो में बंद पड़ी नाली में जमी गंदगी। संवाद

रामपुर के वार्ड नंबर दो में बंद पड़ी नाली में जमी गंदगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article