फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Project management should give compensation to the affected people soon, In the quarterly meeting of Zilla Parishad Kinnaur, there was a demand to fill the vacant posts of the employees

प्रभावित लोगों को जल्द मुआवजा दे परियोजना प्रबंधन

Fri, 06 Aug 2021 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। जिला परिषद किन्नौर की त्रैमासिक बैठक शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय स्थित सभागार में अध्यक्ष निहाल चारस की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला परिषद सदस्यों ने अपने-अपने वार्डों से संबंधित विकास कार्यों पर चर्चा की।
विज्ञापन

निहाल चारस ने कहा कि सभी सदस्यों का एकमात्र उद्देश्य जिले का समग्र विकास सुनिश्चित बनाना है, इस दिशा में सभी सदस्य कार्य कर रहे हैं। बैठक में 1 अप्रैल 2021 से 31 जुलाई 2021 तक के आय-व्यय को भी मंजूरी प्रदान की गई।
विज्ञापन

बैठक में सदस्यों द्वारा जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास, जलशक्ति, पशुपालन और बागवानी विभाग सहित विभिन्न विभागों में कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने का मामला उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वसहमति से प्रस्ताव पारित किया गया कि रिक्त पदों को भरने का मामला प्रदेश सरकार के समक्ष उठाया जाए। सदस्यों का मानना था कि विभिन्न विभागों में रिक्त पदों के भरे जाने से जिले में विकास कार्यों में और तेजी आएगी।
बैठक में सदस्यों द्वारा शौंगठौंग कड़छम जल विद्युत परियोजना प्रबंधन द्वारा ग्राम पंचायत कल्पा को परियोजना से 500 दिन की न्यूनतम दिहाड़ी के बराबर धनराशि उपलब्ध करवाने का मामला भी उठाया गया। जिस पर जिला परिषद अध्यक्ष ने शौंगठौंग कड़छम जल विद्युत परियोजना प्रबंधन को नवंबर माह तक प्रभावितों को पूर्ण राशि उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
बैठक में सदस्यों द्वारा प्राकृतिक आपदा से फलों और कृषि फसलों के नुकसान की पूर्व निर्धारित दरों में वृद्धि करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में जिले में मृदा जांच सुविधा उपलब्ध करवाने का भी आग्रह किया गया।
बैठक की कार्यवाही का संचालन उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी ग्रामीण विकास अभिकरण जयवंती ठाकुर ने किया। उन्होंने इस दौरान सभी सदस्यों से 9 से 15 अगस्त 2021 तक चलाए जाने वाले स्वच्छ हिमाचल अभियान को सफल बनाने में सदस्यों का सहयोग मांगा।

इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रिया नेगी, सदस्य, पंचायत समिति कल्पा के अध्यक्ष गंगा राम, निचार पंचायत समिति की अध्यक्ष राजवंती, पूह पंचायत समिति की अध्यक्ष इंदू किरण, सहायक आयुक्त मुनीष कुमार शर्मा सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed