{"_id":"5f70bed68ebc3e9b89790021","slug":"programme-rampur-hp-news-sml3464944166","type":"story","status":"publish","title_hn":"समृद्ध राष्ट्र निर्माण के लिए पोषाहार जरूरी : सुशीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समृद्ध राष्ट्र निर्माण के लिए पोषाहार जरूरी : सुशीला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। निरमंड खंड की चायल पंचायत में पोषण माह कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेहरू युवा केंद्र कुल्लू, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार और महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना नित्थर पर्यवेक्षक वृत्त बागीपुल, आशा कार्यकर्ता के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में चायल पंचायत प्रधान जगदीश चंद बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। वहीं पर्यवेक्षिका सुशीला डोगरा बतौर स्रोत व्यक्ति मौजूद रहीं। कार्यक्रम में सुशीला डोगरा ने कहा कि समृद्ध राष्ट्र निर्माण के लिए उचित पोषण आहार का बहुत महत्व है। कुपोषण हटाने को लेकर पोषण माह और कुपोषण के खिलाफ देश की लड़ाई को दर्शाने के लिए हर साल सितंबर माह में मनाया जाता है। उन्होंने महिलाओं, किशोरियों, धात्री माताओं और गर्भवती महिलाओं को कुपोषण के प्रति जागरूक किया और उनसे सही खानपान के तरीके भी साझा किए। साथ ही कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन की खुराक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में हरी सब्जी, फल, सूखे मेवे, दालें, घरेलू व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। आशा कार्यकर्ता सुषमा देवी ने भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
इस मौके पर कर्म ठाकुर, सुषमा देवी, सोमी देवी, बबीता, तारा देवी, आशा ठाकुर, विजय ठाकुर, वीना, जयवंती, लीला, मान सिंह, दौलत राम, मीना देवी, सुरजीत, विक्की, संजीव, डोला सिंह और मदन के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इस मौके पर कर्म ठाकुर, सुषमा देवी, सोमी देवी, बबीता, तारा देवी, आशा ठाकुर, विजय ठाकुर, वीना, जयवंती, लीला, मान सिंह, दौलत राम, मीना देवी, सुरजीत, विक्की, संजीव, डोला सिंह और मदन के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन