{"_id":"6aabc4bf1a9f49b6980de638","slug":"program-organized-at-rampur-college-on-ozone-day-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-169958-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नारा लेखन में विशाख प्रथम और मुस्कान ने द्वितीय स्थान किया प्राप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नारा लेखन में विशाख प्रथम और मुस्कान ने द्वितीय स्थान किया प्राप्त
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में ओजोन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
राजकीय महाविद्यालय रामपुर में अंतरराष्ट्रीय ओजोन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की ईको क्लब इकाई और ज्योग्राफिकल सोसायटी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर से नए बस स्टैंड तक पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से स्थानीय लोगों को जल संरक्षण, प्लास्टिक उन्मूलन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। सभी विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए नारा लेखन, पोस्टर मेकिंग, मॉडल मेकिंग, ट्रेडिशनल ईको-फ्रेंडली आइटम्स और बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट जैसी प्रतियोगिताएं करवाई गईं। मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता में प्रवीण समूह ने प्रथम, सहवाग समूह ने द्वितीय, मनप्रीत समूह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में नोशीन प्रथम, नेहा द्वितीय और लोकेश ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में विशाखा प्रथम, मुस्कान द्वितीय और नैना देवी तृतीय रहे। ट्रेडिशनल ईको-फ्रेंडली आइटम्स प्रतियोगिता में हेमराज समूह प्रथम, साक्षी समूह द्वितीय, नेहा समूह तृतीय रहे। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में श्वेता समूह ने प्रथम, आरती समूह ने द्वितीय और नोशीन समूह ने तृतीय स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों के तैयार किए गए मॉडल और बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट कलाकृतियों का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना की। डॉ. अनीता कुमारी और कुशाल शर्मा ने प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।