{"_id":"67582d22d63c1c705f08f401","slug":"program-in-kinnaur-kinnaur-congress-bilaspur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-126288-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर बिलासपुर में होगा जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर बिलासपुर में होगा जश्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन्नौर से 500 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। कांग्रेस सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर बिलासपुर में जश्न समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें किन्नौर जिले के 500 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस दौरान प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं को जनता के बीच रखा जाएगा। मंगलवार को प्रेसवार्ता में प्रदेश कांग्रेस के मीडिया पैनलिस्ट डॉ. सूर्या बोरस ने कहा कि किन्नौर में भाजपा ने विरोध रैली निकाली, जो पूरी तरह विफल रही है। भाजपा पूरी तरह मुद्दावहीन हो चुकी है। हाल ही में भाजपा नेता सूरत नेगी ने प्रेसवार्ता में कहा कि इस रैली में जिले के 129 बूथ से 1000 कार्यकर्ता शामिल होंगे, लेकिन 1000 तो दूर की बात सैकड़ों कार्यकर्ता ही इस रैली में दिखे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने सत्ता में आते ही डेढ़ लाख कर्मचारियों को ओपीएस की सौगात दी है। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपनी सरकार में रहते हुए कार्यकर्ताओं को ओपीएस के लिए, ओपीएस चाहिए तो चुनाव लड़ने को कहा था, लेकिन आज जनता यह भूल चुकी है। बोरस ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा यही बखान करती आई है कि 1500 रुपये कब मिलेंगे, अब 1500 रुपये भी चरणबद्ध तरीके से देने का काम सरकार कर रही है। कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने बागवानी क्षेत्र में क्रांति लाई है और यूनिवर्सल कार्टन को लागू करने का काम किया है। इससे बागवानों को 8 से 10 किलो सेब का फायदा हो रहा है। पहले बागवानों के साथ शोषण होता था, लेकिन जगत सिंह नेगी ने यूनिवर्सल कार्टन से पहले सेब को प्रति किलो के हिसाब से बेचने का फैसला लिया, जिसका भी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। कहा कि हमारे देव संस्कृति वाले हिमाचल को भाजपा नेता द्वारा अपने स्वार्थ और राजनीतिक लाभ के लिए बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। हाल ही में सूरत नेगी ने प्रेसवार्ता में कहा कि हमारा राज्य भिखारी राज्य है, जो निंदनीय है। उन्हें जनता के बीच आकर माफी मांगनी चाहिए। इस मौके पर जिला इंटक के अध्यक्ष मान चंद नेगी, जिला परिषद ख्वांगी हितेश नेगी और कांग्रेस जिला प्रवक्ता कुलवंत नेगी मौजूद रहे।