{"_id":"67c98e2787c9b6e9f505c608","slug":"program-at-devta-sahib-palthan-sholi-public-works-minister-vikramaditya-nankhadi-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-130981-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: देवता साहिब पलथान शोली के नए मंदिर में कलश स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: देवता साहिब पलथान शोली के नए मंदिर में कलश स्थापित
विज्ञापन
शोली मंदिर में कलश की स्थापना के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग। संवाद
पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ दो मार्च से चला आ रहा धार्मिक अनुष्ठान
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह समेत हजारों लोगों ने लिया देवता का आशीर्वाद, चखा भंडारे का प्रसाद
डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बना है देवता का नया मंदिर
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी क्षेत्र के हजारों लोगों की आस्था के केंद्र देवता साहिब पलथान शोली के नवनिर्मित मंदिर में प्रतिष्ठा कार्यक्रम वीरवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। देवता के कारकूनों और मंदिर कमेटी के सदस्यों ने वीरवार को कलश स्थापित कर प्रतिष्ठा कार्यक्रम को संपन्न करवाया। इस दौरान क्षेत्र के हजारों लोगों ने मंदिर पहुंचकर देवता साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी देवता पलथान शोली का आशीर्वाद प्राप्त किया। ननखड़ी तहसील के आराध्य देवता साहिब पलथान शोली के नवनिर्मित मंदिर में प्रतिष्ठा कार्यक्रम रविवार दो मार्च से शुरू हुआ था, जो वीरवार को पांचवें दिन संपन्न हुआ। करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मंदिर का निर्माण पारंपरिक काष्ठकुणी शैली में किया गया है। नए मंदिर में देवता साहिब के प्रवेश के बाद पुराने मंदिर का भी जीर्णोद्धार किया जाना प्रस्तावित है। पांच दिन तक चले इस अनुष्ठान में देवता के पुजारियों ने देव परंपरा से जुड़ी विभिन्न रस्मों का निवर्हन किया। वीरवार को नव निर्मित मंदिर में सुबह 10 बजे कलश स्थापित किया गया और मंदिर में पूरे दिन हवन यज्ञ चलता रहा। इस दौरान क्षेत्र के हजारों लोग इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए। उन्होंने देवता पलथान शोली की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर कमेटी ने विशाल भंडारा भी लगाया। हजारों लोगों ने भंडारे का प्रसाद चखा। देवता साहिब के जयकारों से समूचा क्षेत्र देवभक्ति में लीन दिखा। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष दर्शन दास ठाकुर ने बताया कि मंदिर में चला पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान वीरवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इस अनुष्ठान में क्षेत्र के हजारों लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर कारदार संतलाल शर्मा, सचिव करतार सिंह, पुजारी जिया लाल, नागेंद्र शर्मा, विश्वास शर्मा, जिया लाल, पवन कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
- संवाद