फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Prize

डीसी ने स्वयं सहायता समूह सदस्यों को दिए चेक

Sun, 06 Dec 2020 09:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
Prize
उपायुक्त किन्नौर हेमराज बैरवा पूह में स्वंय सहायता समूह के सदस्यों को सम्मानित करते हुए। - फोटो : RAMPUR-HP
पूह (किन्नौर)। उपायुक्त किन्नौर हेमराज बैरवा ने पूह पंचायत के स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को उनकी ओर से अर्जित लाभांश के चेक भेंट कर समानित किया। उपायुक्त ने आरती स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को प्रति सदस्य 30 हजार का लाभांश का चेक भेंट कर नवाजा। वहीं, नेहरू स्वयं सहायता समूह के 10 सदस्यों और गांधी स्वयं सहायता समूह के 7 सदस्यों को 10-10 हजार रुपये प्रति सदस्य लाभांश के चेक भेंट किए।
विज्ञापन

बैरवा ने स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को वैश्विक कोरोना महामारी के दौरान भी इतना लाभांश अर्जित करने पर बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की। कहा कि जिला प्रशासन स्वयं सहायता समूहों के हर संभव सहयोग के लिए वचनबद्ध है। कहा कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है तो वह जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजे। उपायुक्त ने कहा कि महिलाएं अपने घरेलू कार्य करने के साथ स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर अतिरिक्त आय सृजित कर आर्थिकी सुदृढ़ कर रही है। उन्होंने स्वयं सहायता समूह के सदस्यों और पंचायत जनप्रतिनिधियों से लोगों को कोरोना महामारी के बारे में जागरूक करने का आह्वान किया। जिले में दिन प्रतिदिन कोरोना के बढ़ रहे मामले चिंता का विषय है। इसका मुख्य कारण सामाजिक, धार्मिक और शादी विवाह आदि समारोह में कोविड नियमों की अनदेखी करना है। मास्क न पहनने पर 1000 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। मास्क पहनने, 2 गज की आवश्यक दूरी की अनुपालना सुनिश्चित बनाने और नियमित रूप से हाथ धोते रहने की भी अपील की है। इस अवसर पर नायब तहसीलदार जय ठाकुर, पूह पंचायत प्रधान सुमन साना, उपप्रधान सुशील सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed