फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Priya Ranjan Chauhan felicitated in Rohru; promoted to the post of Regional Manager

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में प्रिय रंजन चौहान का सम्मान, क्षेत्रीय प्रबंधक पद पर पदोन्नत

Fri, 18 Sep 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। परिचालक यूनियन रोहड़ू इकाई और अड्डा प्रभारी ने यातायात प्रबंधक प्रिय रंजन चौहान को क्षेत्रीय प्रबंधक पद पर पदोन्नत होने पर सम्मानित किया। यूनियन पदाधिकारियों ने उन्हें हिमाचली टोपी और मफलर पहनाकर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। चौहान पिछले करीब तीन वर्षों से रोहड़ू में क्षेत्रीय प्रबंधक के रूप में सेवाएं दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने परिवहन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी पदोन्नति यातायात प्रबंधक से क्षेत्रीय प्रबंधक के पद पर हुई है। पदोन्नति के बाद परिचालक संघ के पदाधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अड्डा प्रभारी मोहन ठाकुर, परिचालक यूनियन हिमाचल प्रदेश के संगठन मंत्री प्रमोद ठाकुर और कार्यकारी अध्यक्ष पंकज चौहान उपस्थित थे। परिचालक यूनियन अध्यक्ष प्रवेश कुमार और उपाध्यक्ष देव राज सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article